इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 16:05 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 फोन 5,599 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 में 2800 एमएएच की बैटरी है
पिछले महीने एक्वा पावर एचडी 4जी लॉन्च करने के बाद इंटेक्स ने अपनी एक्वा-सीरीज का नया हैंडसेट पेश किया है। इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 को कंपनी की वेबसाइट पर 4,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि कंपनी इस हैंडसेट को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 एक डुअल-सिम (माइक्रो + माइक्रो) स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसकी पिक्सल डेनसिटी 196 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-टी720 इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

इंटेक्स के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है और यह भी एलईडी फ्लैश से लैस है। कैमरे में स्माइल डिटेक्शन, फेस ब्यूटी, पनोरमा मोड और वॉयस कैपचर जैसे कैमरा फ़ीचर मौजूद हैं। इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 में 2800 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 3जी और 4जी नेटवर्क पर 16 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 141.2x72.3x9.47 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 में मातृभाषा, ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट, क्लीन मास्टर, ओपेरा मिनी, ओपेरा मैक्स और सावन जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा कंपनी इमरजेंसी रेस्क्यू और टर्बो डाउनलोड फ़ीचर के बारे में भी बढ़ा चढ़ाकर कह रही है। यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू और शैंपेन कलर में मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Intex
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.