इंटेक्स ने मात्र 4,490 रुपये में लॉन्च किया फिगंरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 11:20 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा एस2 की कीमत 4,490 रुपये है
  • इस स्मार्टफोन में रियर पर फिगंरप्रिंट सेंसर दिया गया है
  • इंटेक्स एक्वा एस2 को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है
इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इंटेक्स एक्वा एस2 की कीमत 4,490 रुपये है। एक्वा एस2 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन शैंपेन, व्हाइट और ग्रे कलर में मिलेगा।

इंटेक्स के इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर। खासकर इस कीमत को देखते हुए यह इस फोन का बहुत ही अहम फ़ीचर है। इंटेक्स एक्वा एस2 में 5 इंच (480×584 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। फोन में स्प्रेडट्रम एससी7731सी क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

इंटेक्स का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इंटेक्स एक्वा एस2 में अपर्चर एफ/2.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो अपर्चर एफ/2.8 और सिंगल फ्लैश के साथ आता है।
 

इंटेक्स के इस फोन में 2450 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 110 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और पांच घंटे तक का टॉकटाइंम देने का दावा किया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, ब्लूटूथ 2.1, जीपीएस/एजीपीएस, यूएसबी और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

इसके अलावा इस फोन में इमरजेंसी रेस्क्यू और स्मार्ट गेस्चर जैसे फ़ीचर भी हैं। दूसरे इंटेक्स स्मार्टफोन की तरह ही एक्वा एस2 में भी कई ऐप जैसे हंट, न्यूज़पॉइंट, ओपेरी मिनी और मातृभाषा प्री-लोडेड आते हैं। इंटेक्स एक्वा एस2 स्मार्टफोन जिफ़ इमेज सपोर्ट के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.