Intex Aqua Lions X1+ और Aqua Lions X1 लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

दिवाली के मौके पर इंटेक्स ने देश में अपनी एक्वा लायंस सीरीज़ में दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 और एक्वा लायंस एक्स1+ शैटरप्रूफ डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन पर एक साल की स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी भी मिलेगी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2017 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ की कीमत 7,499 रुपये और 8,499 रुपये है
  • इन फोन की ख़ासियत है एंड्रॉयड नूगा, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और बड़ी बैटरी है
  • दोनों डिवाइस में सुरक्षा के लिहाज़ से एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
दिवाली के मौके पर इंटेक्स ने देश में अपनी एक्वा लायंस सीरीज़ में दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 और एक्वा लायंस एक्स1+ शैटरप्रूफ डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन पर एक साल की स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी भी मिलेगी। Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ की कीमत क्रमशः 7,499 रुपये और 8,499 रुपये है। इन दोनों स्मार्टफोन की ख़ासियत है एंड्रॉयड नूगा, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और बड़ी बैटरी। इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 और इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1+ ब्लैक, शैंपेन और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इन दोनों डिवाइस में 5.2 इंच एचडी आईपीएस (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 440 पीपीआई है। डिस्प्ले शैटरप्रूफ है। एक्वा लायंस एक्स1+ और एक्स1 की मोटाई 9 मिलीमीटर है। दोनों स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एममटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए टी720एमपी1 दिया गया है। इंटेक्स एक्वा एक्स1+ में 3 जीबी रैम है जबकि एक्वा लायंस एक्स1 में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। लायंस एक्स1+ की स्टोरेज 32 जीबी जबकि लायंस एक्स1 में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

दोनों डिवाइस में सुरक्षा के लिहाज़ से एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को अनलॉक करने के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल तस्वीरें क्लिक करने और सवालों का जवाब देने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मोबाइल स्क्रीन पर स्वाइप डाउन कर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के शौकीन और सेल्फी लवर के लिए, एक्वा लायंस एक्स1+ में डुअल एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्लैश और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन को पावर देने के लिए 2800 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है जिससे 6-7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। दोनों फोन का वज़न 170 ग्राम है। दोनों स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करते हैं। कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा, फेस ब्यूटी, जीपीएस लोकेशन, फेस डिटेक्शन और कॉन्टीन्युअस शॉट जैसे मोड दिए गए हैं।
Advertisement

दोनों फोन में एक ख़ास ऐप डेटाबैक इंस्टॉल है जिससे डेटा की बचत होती है। इस ऐप से हर महीने 500 एमबी तक मुफ्त डेटा हर महीने मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इन फोन में जी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Shatterproof display
  • Selfie flash is useful in low light
  • Bad
  • Laggy performance
  • Preinstalled bloatware
  • Poor battery life
  • Below average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Intex mobile, Intex smartphone, Intex lions x1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.