Intex Aqua Lions 3 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

इस हफ्ते की शुरुआत में एक्वा सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, इंटेक्स ने गुरुवार को अपनी एक्वा सीरीज़ में नया बजट स्मार्टफोन एक्वा लायंस 3 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा लांस की कीमत 6,499 रुपये है। एक्वा लायंस 3 की ख़ासियत की बात करें तो इसमें 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड 7.0 नूगा और स्विफ्टकी इंटीग्रेशन है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2017 18:26 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा लायंस 3 की कीमत 6,499 रुपये है
  • 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाले इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है
  • फोन में स्विफ्टकी ऐप है
इस हफ्ते की शुरुआत में एक्वा सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, इंटेक्स ने गुरुवार को अपनी एक्वा सीरीज़ में नया बजट स्मार्टफोन एक्वा लायंस 3 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा लांस की कीमत 6,499 रुपये है। एक्वा लायंस 3 की ख़ासियत की बात करें तो इसमें 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड 7.0 नूगा और स्विफ्टकी इंटीग्रेशन है। इसके अलावा फोन के कीबोर्ड में एक मल्टीलिंगुअल सपोर्ट दिया गया है। इंटेक्स एक्वा लायंस 3 ऑफलाइन चैनल के जरिए शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा लायंस 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर  2.5डी कर्व्ड ड्रैगनट्रेल ग्लास है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
 

एक्वा लायंस 3 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। हैंडसेट में 4000 एमएएच बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 139.6x68.8x9.4 मिलीमीटर और वज़न 162 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई (ओटीजी सपोर्ट) जैसे दूसरे फ़ीचर हैं।

गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में स्विफ्टकी के साथ साझेदारी मुख्य मुद्दा रही। इसी के साथ, एक्वा लायंस 3 में एक नया स्विफ्टकी ऐप पहले से इंस्टॉल आता है, जो मल्टीलिंगुअल सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इंटेक्स एक्वा लायंस 3 में क्यूआर कोड, जेंडर ऐप पहले से प्री-इंस्टॉल आते हैं। जेंडर ऐप के जरिए कॉन्टेक्ट, फोटो, एसएमएस और दूसरी जानकारी को पुराने फोन से नए फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है। इस फोन में म्यूज़िक स्ट्रीमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप जैसे गाना और अमेज़न प्राइम वीडियो पहले से लोड आते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.