Intex Aqua Selfie लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में नया स्मार्टफोन एक्वा सेल्फी लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा सेल्फी की कीमत 6,649 रुपये है और फोन देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इंटेक्स एक्वा सेल्फी रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

Intex Aqua Selfie लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा सेल्फी की कीमत 6,649 रुपये है
  • रैम 2 जीबी, स्टोरेज 16 जीबी है
  • एक्वा सेल्फी को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में नया स्मार्टफोन एक्वा सेल्फी लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा सेल्फी की कीमत 6,649 रुपये है और फोन देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इंटेक्स एक्वा सेल्फी रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

इंटेक्स एक्वा सेल्फ़ी, जैसा कि नाम से ज़ाहिर है यह फोन ख़ासतौर पर सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि फ्रंट कैमरे से कम रोशनी में भी चमकदार और अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा भी है।

इंटेक्स एक्वा सेल्फी में 5.5 इंच (720X1280)एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 269 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम 9832ए प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 ओएस पर चलता है। एक्वा सेल्फी को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। बैटरी से 16 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 4जी वीओएलटीई के अलावा, इंटेक्स एक्वा सेल्फी में 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा जी-सेंसर, लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »