Instagram का TikTok जैसा फीचर Reels लॉन्च होते ही ट्रेंड में, ट्विटर यूज़र्स यू उड़ा रहे हैं मज़ाक

Instagram पर Reels वीडियो बनाने के लिए यूज़र को इंस्टाग्राम ऐप में कैमरा ओपन करना होगा, इसके बाद आपको स्क्रीन के निचले हिस्से पर Reels का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप अपनी रील्स वीडियो बना सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 11:53 IST
ख़ास बातें
  • TikTok विकल्प चिंगारी, मित्रों व रोसोपो जैसे ऐप्स को टक्कर देगा Reels फीच
  • फिलहाल इंस्टाग्राम का 'Reels' फीचर टेस्टिंग फेज़ में है
  • TikTok बैन के बाद ज्यादातर टिकटॉक क्रिएटर्स ने Instagram का रुख किया है

बिल्कुल TikTok जैसा है Instagram का Reels फीचर

Instagram ने आखिरकार अपना नया शॉर्ट वीडियो फीचर Reels लॉन्च कर दिया है, जो लगभग TikTok ऐप जैसा ही है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज़ में रोलआउट किया गया है, जिसके लिए इंस्टाग्राम ने कई पॉपुलर टिकटॉकर्स और पब्लिक फीगर्स से हाथ मिलाया है। इस फीचर के आते ही जहां टिकटॉकर्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इंस्टाग्राम का यह कदम रास नहीं आ रहा है। जी हां, यs वही लोग हैं जो भारत में टिकटॉक बैन होने पर बेहद खुश थे, लेकिन Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने इनकी खुशी पर ग्रहण लगाते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर ही टिकटॉक जैसा ही शॉर्ट वीडियो फीचर पेश कर दिया है। इंस्टाग्राम के इस कदम से नाराज़ लोग अपनी नाराज़गी Twiiter ट्रेंड के जरिए बाहर निकाल रहे हैं।
 

 आप भी देखिए Instagram के Reels फीचर के लिए कैसे-कैसे मीम्स साझा कर रहे हैं ट्विटरबाज़

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गौरतलब है कि यह Reels फीचर 8 जुलाई की शाम को लॉन्च किया गया है, जिसमें फिलहाल पॉपुलर क्रिएटर्स के वीडियो देखने को मिल रहे हैं।
 

How to make Instagram Reel Video

Reels फीचर को इंस्टाग्राम ऐप में इंटीग्रेट किया गया है। अगर आपको अब-तक Instagram का यह नया फीचर नहीं मिला है, तो आपको अपना ऐप अपडेट करना होगा। ऐप अपडेट करने के बाद आपको भी यह फीचर मिल जाएगा। इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाने के लिए यूज़र को इंस्टाग्राम ऐप में कैमरा ओपन करना होगा, इसके बाद आपको स्क्रीन के निचले हिस्से पर Reels का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप अपनी रील्स वीडियो बना सकते हैं। इंस्टाग्राम ने इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ टूल्स भी दिए हैं, ताकि आप अपना 15 सेकेंड के वीडियो क्रिएटिव तरह से रिकॉर्ड कर सकें और एडिट कर सकें।

गौरतलब है कि भारत में पिछले दिनों ही केंद्र सरकार द्वारा TikTok ऐप समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया, जिसके बाद से ही इंडियन डेवलपर्स TikTok का विकल्प पेश करने की कोशिश में लगे हुए थे। टिकटॉक के विकल्प के तौर पर कई ऐप्स अपना नाम कमाने ही लगी थी, कि अब इंस्टाग्राम का यह नया फीचर उन्हें कड़ी टक्कर देने आ गया है। बता दें, टिकटॉक बैन के बाद कई पॉपुलर कॉन्टेंट क्रिएटर्स व टिकटॉकर्स ने इंस्टाग्राम का रुख किया था, अब इस नए फीचर के आ जाने के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर ही टिकटॉक जैसा प्लेटफॉर्म मिल गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इंस्टा का यह नया फीचर्स मित्रों, चिंगारी व रोसोपो जैसे ऐप्स का प्रतिद्वंदी बनाता है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.