InFocus M7s हुआ लॉन्च, दो रियर कैमरे के साथ फुलस्क्रीन डिस्प्ले से है लैस

इनफोनकस एम7एस में 5.7 इंच का एचडी प्लस (720x1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। मौज़ूदा चलन की तरह इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हार्डवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के क्वाड-कोर एमटी3737एच प्रोसेसर पर काम करता है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 10:52 IST
ख़ास बातें
  • InFocus ने नया स्मार्टफोन InFocus M7s लॉन्च किया है
  • इनफोकस एम7एस में पूरी तरह मेटल बॉडी दी गई है
  • एफ/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
18:9 आस्पेक्ट रेशियो की स्क्रीन वाले ट्रेंड पर चलते हुए InFocus ने अपना नया स्मार्टफोन InFocus M7s लॉन्च किया है। फिलहाल ताइवानी बाजार में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 4,290  ताइवानी डॉलर (करीब 9,355 रुपये) है। यह प्लेटिनम लाइट गोल्ड और ब्लैक रंग के साथ आया है। इनफोकस एम7एस मेटल बॉडी वाला फोन है और यह फुलस्क्रीन डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा यह बजट हैंडसेट डुअल कैमरे सेटअप के साथ भी आएगा। फिलहाल, इनफोकस के इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
इनफोनकस एम7एस में 5.7 इंच का एचडी प्लस (720x1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। मौज़ूदा चलन की तरह इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हार्डवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के क्वाड-कोर एमटी3737एच प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 3 जीबी रैम दिया गया है और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इनफोकस का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।
Advertisement
 
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि यह डुअल कैमरे वाला हैंडसेट है। इनफोकस एम7एस में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा। डुअल कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। दो रियर कैमरे की मदद से यूज़र बोकेह इफेक्ट का भी मज़ा ले पाएंगे। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है।
 
कनेक्टिविटी के लिए यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो जैसे विकल्पों से लैस है। इसमें डुअल सिम और माइक्रो यूएसबी 2.0 के लिए स्लॉट दिए गए हैं। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में दावा है कि यह 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे का टॉकटाइम देगी और 4जी पर फोन 528 घंटे तक का स्टैंडबाय देने में सक्षम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.