इनफोकस एम535 बजट 4जी फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2015 15:33 IST
इनफोकस ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन इनफोकस एम535 लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये है। इसे कंपनी के एम530 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है जिसे 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

इनफोकस एम535 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी का इनलाइफ यूआई स्किन मौजूद है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू मौजूद है और मल्टी-टास्किंग को आसान बनाने का काम करेगा 2 जीबी का रैम।

यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गयाहै। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156x76.8x6.99 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी।

स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कॉप, एक्सेलेरोमीटर और मैगनेटोमीटर सेंसर भी दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को स्नैपडील की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नए स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन इनफोकस एम530 के जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ बैटरी और प्रोसेसर का है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.