इनफोकस एपिक 1 स्मार्टफोन 12,999 रुपये में लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 10:37 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • इनफोकस एपिक 1 की बिक्री 25 अक्टूबर से शुरू होगी
  • हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी ऑन-सेल डिस्प्ले है
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफोकस ने अपनी नई एपिक सीरीज़ का हैंडसेट एपिक 1 भारत में लॉन्च किया है। इनफोकस एपिक 1 की कीमत 12,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं और इसकी बिक्री 25 अक्टूबर से शुरू होगी।

इनफोकस एपिक 1 की अहम खासियतें मेटल बॉडी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हैं। यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है और यह फास्ट चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनफोकस एपिक 1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑन-सेल डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6797एम डेका-कोर प्रोसेसर के साथ माली टी720 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। मल्टीटास्किंग की जिम्मेदारी 3 जीबी रैम पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।

इनफोकस एपिक 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके ऊपर इनलाइफ 2 यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, पीडीएएफ और ऑब्जेक्ट रैकिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इनफोकस एपिक 1 की बैटरी 3,000 एमएएच की है। इसके बारे में 10 घंटे तक के टॉक टाइम और 500 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

इनफोकस पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस फोन के टीज़र पोस्ट करती रही है। कंपनी का दावा है कि इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर 1 सेकेंड से भी कम में ऊंगलियों की पहचान कर लेता है। टीज़र में इस हैंडसेट के रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट को भी पेश किए जाने का दावा किया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Decent rear camera
  • Fast charging support
  • Bad
  • Custom UI looks dated
  • Fingerprint scanner could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.