200MP कैमरा, 180W फास्ट चार्जिंग से लैस Infinix Zero Ultra 5G होगा लॉन्च, Motorola और Samsung को देगा टक्कर

Infinix Zero Ultra 5G के बारे में दावा किया गया है कि इसमें कर्व्ड ऐज्स के साथ 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Infinix जल्द ही Infinix Zero Ultra 5G को लेकर आ सकती है।
  • Infinix Zero Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा हो सकता है।
  • Infinix Zero Ultra 5G में 180W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Photo Credit: Twitter/@passionategeekz

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix जल्द ही Infinix Zero Ultra 5G को लेकर आ सकती है। ऐसी उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 180W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह जल्द ही अफ्रीका में लॉन्च होने की उम्मीद है और हाल ही में पता चला है कि यह फोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।

टिप्सटर पारस गुगलानी के हालिया ट्वीट से पता चला है कि 180W चार्जिंग के साथ Infinix चार्जर को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। चार्जर का मॉडल नंबर U1800XIA है।
Advertisement

आपको बता दें कि Infinix ने इस साल जुलाई में 180W थंडर चार्ज टेक्नोलॉजी को पेश किया। मगर अब तक हांगकांग बेस्ड कंपनी के अनुसार, 180W का चार्जर 4,500mAh की बैटरी को सिर्फ 4 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। कंपनी के अनुसार, चार्जर इस साल के आखिर में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। अफवाहों से पता चला है कि जीरो अल्ट्रा 5G 180W चार्जर से लैस होने वाला पहला Infinix स्मार्टफोन होगा।

अब जबकि Infinix के 180W चार्जर को भारत में BIS ऑथोरिटी द्वारा अप्रूव्ड किया गया है। ऐसा लग रहा है कि  Infinix Zero Ultra 5G भी देश में पेश होगा। इनफिनिक्स ने अब तक कंफर्म नहीं किया है कि जीरो अल्ट्रा 5G आएगा या नहीं।
Advertisement
 

Infinix Zero Ultra 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अफवाहों से Infinix Zero Ultra 5G के बारे में दावा किया गया है कि इसमें कर्व्ड ऐज्स के साथ 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इस स्मार्टफोन में Dimensity 920 के साथ 12GB RAM मिलेगी। 256GB स्टोरेज वाले इस फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 180W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। वहीं इसके रियर में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक पोर्ट्रेट लेंस आ सकता है। इस फोन में एक 3.5mm ऑडियो जैक नहीं होने की संभावना है। कीमत की बात करें भारत में Infinix Zero Ultra 5G की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix Zero Ultra 5G, Infinix Smartphone, 200MP Camera

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.