Infinix Zero Flip फोन 50MP कैमरा, 8GB रैम, 4720mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, डिटेल्स लीक

अनफोल्ड करने पर केवल 7.64mm मोटा होगा। जबकि फोल्ड करने पर यह 16.04mm मोटा होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 सितंबर 2024 18:26 IST
ख़ास बातें
  • अनफोल्ड करने पर इसमें 6.9 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है
  • इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा

Zero Flip को अनफोल्ड करने पर इसमें 6.9 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है

Infinix जल्द ही अपने पहले फ्लिप फोन Zero Flip को लॉन्च करने जा रही है। अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कंपनी ने नहीं की है लेकिन लॉन्च को टीज कर चुकी है। फोन को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट आ रहा है जो कंपनी के पहले फोल्डेबल के बारे में काफी कुछ बताता है। आइए जानते हैं कैसा होगा इनफिनिक्स का पहला फोल्डेबल Zero Flip फोन। 

Infinix Zero Flip जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। सभी निगाहें इस पर टिकी हैं क्योंकि कंपनी का यह पहला फ्लिप फोल्डेबल डिवाइस है। लॉन्च से पहले टिप्स्टर पारस गुगलानी ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में दावा किया है। फोन में 3.6 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यहां 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें 1056 x 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है।  

Zero Flip को अनफोल्ड करने पर इसमें 6.9 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है जिसमें 1080 x 2640 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। इस डिस्प्ले में भी 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें LTPO सपोर्ट भी दिया जा सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक फोन अनफोल्ड करने पर केवल 7.64mm मोटा होगा। जबकि फोल्ड करने पर यह 16.04mm मोटा होगा। यह मोटाई काफी ज्यादा कही जा रही है क्योंकि Samsung Z Fold 6 फोल्डेड स्टेट में इससे 4mm पतला है। 

Infinix Zero Flip में 4720mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 14 बेस्ड XOS 14.5 देखने को मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। सल्फी के लिए भी इसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। जल्द ही कंपनी इसके स्पेसिफिकेशंस रिवील कर सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large cover screen
  • 70W fast charging
  • Good cameras
  • Well built
  • Bad
  • No IP rating
  • Average performance
  • Heating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  2. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Motorola का पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ThinkPad X13 Gen 7, L14 Gen 7 और L16 Gen 3 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
  3. Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट
  4. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  5. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  6. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  7. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  8. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  9. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.