Infinix का पहला फ्लिप स्‍मार्टफोन ‘Zero Flip’ लॉन्‍च, 2 डिस्‍प्‍ले, 8GB रैम, 70W चार्जिंग, जानें प्राइस

Infinix Zero Flip फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत जल्‍द यह डिवाइस भारत में भी आएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero Flip स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च की गई डिवाइस
  • इनफ‍िनिक्‍स का पहला फ्लिप फोल्‍ड फोन

195 ग्राम वजन वाले Infinix Zero Flip में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है।

Infinix Zero Flip फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत जल्‍द यह डिवाइस भारत में भी आएगी। यह इनफ‍िनिक्‍स का पहला फ्लिप फोल्‍डेबल फोन है। फोन में 6.9 इंच की फोल्‍डेबल स्‍कीन है। एक और डिस्‍प्‍ले बाहर की तरफ इसमें मिलता है, जिसका साइज 3.64 इंच है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर लगाया गया है। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज है। फोन की बैटरी 70वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Infinix Zero Flip Price

यह डिवाइस अभी नाइजीरिया में आई है। वहां इसकी कीमत 8GB+512GB मॉडल के लिए NGN 1,065,000 (लगभग 53,976 रुपये) है। इसे रॉक ब्‍लैक और ब्‍लॉसम ग्‍लो कलर्स में लाया गया है। ग्‍लोबल मार्केट्स में फोन के दाम 599 डॉलर (लगभग 50,124 रुपये) हैं। 
Advertisement
 

Infinix Zero Flip Specifications, features

Infinix Zero Flip में दो डिस्‍प्‍ले हैं। फोन को अनफोल्‍ड करने पर 6.9 इंच की फोल्‍ड होने वाली स्‍क्रीन मिलती है। यह LTPO AMOLED FHD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1080 x 2640 पिक्‍सल्‍स और रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। 
बाहर की तरफ 3.64 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले फोन में दिया गया है। उसमें भी 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है और गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

195 ग्राम वजन वाले Infinix Zero Flip में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दो रियर कैमरा हैं, जिनमें से एक 50 एमपी का सैमसंग जीएन5 सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। दूसरा 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड सेंसर है। 
Advertisement

Infinix Zero Flip में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 8020 प्रोसेसर लगा है। उसके साथ 8 जीबी रैम जोड़ी गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। फोन में 4,720mAh की बैटरी है, जो 70 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग, 10 वॉट की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिस पर कंपनी के कस्‍टम ओएस की लेयर है। जेबीएल की ऑडियो क्‍वॉलिटी वाले स्‍पीकर्स फोन में लगाए गए हैं। एनएफसी का सपोर्ट है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.