• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Smart 9: 4GB रैम, 5,000mAh बैटरी वाला किफायती इनफिनिक्स स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 9: 4GB रैम, 5,000mAh बैटरी वाला किफायती इनफिनिक्स स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 9  में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Infinix Smart 9: 4GB रैम, 5,000mAh बैटरी वाला किफायती इनफिनिक्स स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Infinix

ख़ास बातें
  • Smart 9 बांग्लादेश और मलेशिया के लिए कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
  • इसकी कीमत की फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है
  • 5,000mAh बैटरी, 128GB तक स्टोरेज और 13MP मेन रियर कैमरा हैं इसकी खासियतें
विज्ञापन
Infinix ने अपने Smart सीरीज में एक नया मॉडल - Smart  9 जोड़ा है। स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा किए बिना ही इसे कुछ मार्केट के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। इसमें 128GB स्टोरेज के साथ MediaTek Helio G81 चिपसेट शामिल है। फोन HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश सेट मिलता है। कंपनी इसे '48 मंथ फ्ल्यूएंसी' के साथ मार्केट कर रही है, जिसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में दावा किए गए समय तक कोई लैग एक्सपीरिएंस नहीं होगा।

Infinix Smart 9 को बांग्लादेश और मलेशिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। यूं तो अभी स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन GSMArena के अनुसार, स्मार्टफोन को मिंट ग्रीन, ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके दो वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें बेस 3GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत MYR 299 (करीब 6,000 रुपये) है और 4GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत अभी बताई नहीं गई है।

Infinix Smart 9  में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी शामिल है। इसके अलावा, डिवाइस पर मौजूद सेल्फी कैमरा के आसपास नोटिफिकेशन दिखाने के लिए Apple iPhones में मौजूद डायनामिक आइलैंड के समान ही बार फीचर मिलता है।

डिवाइस MediaTek Helio G81 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 4GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 48 महीनों तक लैग-फ्री एक्सपीरिएंस दे सकता है। कैमरा सिस्टम की बात करें, तो इसमें रियर में 13-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और एक ऑक्सिलिरे सेंसर मिलता है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एक 8-मेगापिक्सल शूटर मौजूद है।

Infinix Smart 9 में 5,000mAh बैटरी मिलती है। चार्जिंग आउटपुट की जानकारी नहीं दी गई है। स्मार्टफोन IP54 रेटेड बिल्ड के साथ आने का दावा करता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं। फोन Android 14 Go Edition पर बेस्ड Infinix की XOS 14 स्किन पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »