Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन 4GB रैम, 5000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ ‘सस्‍ते’ में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix Smart 8 : इस फोन को क्रिस्टल ग्रीन, गैलेक्सी वाइट, टिम्बर ब्लैक और शाइनी गोल्ड कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2023 19:14 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्‍च किया गया
  • यह Infinix Smart 7 की जगह लेता है
  • भारत में यह फोन आएगा या नहीं, अभी कन्‍फर्म नहीं है

फोन में 6.6-इंच का HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 90Hz है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह Infinix Smart 7 की जगह लेता है, जिसे इस साल फरवरी में Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था। लॉन्च से पहले Infinix Smart 8 को कई सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर देखा गया था, जिससे इस डिवाइस के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान मिला था। अब यह स्मार्टफोन नाइजीरियाई मार्केट्स में उपलब्ध है। भारत में यह फोन लाया जाएगा या नहीं, इस पर कंपनी ने अबतक कुछ नहीं कहा है। 
 

Infinix Smart 8 price, availability

Infinix Smart 8 को सिंगल 4GB + 128GB वेरिएंट में अभी लाया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक फोन की कीमत NGN 97,900 (लगभग 10,100 रुपये) है। GSMArena की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट के रिटेल प्राइस NGN 82,000 (लगभग 8,500 रुपये) हैं। इस फोन को क्रिस्टल ग्रीन, गैलेक्सी वाइट, टिम्बर ब्लैक और शाइनी गोल्ड कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। 
Advertisement
 

Infinix Smart 8 specifications, features

फोन में 6.6-इंच का HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 90Hz है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर बेस्‍ड XOS 13 पर चलता है। Infinix Smart 8 में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 4GB रैम मिलती है। रैम को 8GB और मेमरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरों की बात करें, तो Infinix Smart 8 में डुअल रियर कैमरा है। मेन सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। उसके साथ एक सेकेंडरी AI सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है, जिसे पंच होल के अंदर लगाया गया है। Infinix के इस स्मार्टफोन में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
Advertisement

यह फोन डुअल सिम 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 5, GPS और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है साथ ही 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.