50MP कैमरा वाला Infinix Smart 8 जल्द 8GB रैम के साथ होगा लॉन्च, कीमत होगी Rs. 8 हजार से कम

Infinix ने Smart 8 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पिछले महीने 7,499 रुपये में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन गैलेक्सी व्हाइट, रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 19:25 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 जल्द 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा
  • इस वेरिएंट की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी
  • 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को पिछले महीने 7,499 रुपये में लॉन्च किया था
Infinix ने Smart 8 को पिछले महीने जनवरी में लॉन्च किया था और अब, कंपनी इसका नया वेरिएंट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्मार्टफोन को केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था, लेकिन नए वेरिएंट में रैम और स्टोरेज दोनों को दोगुना कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अपकमिंग वेरिएंट की कीमत भी लीक हुई है। बताया गया है कि नए वेरिएंट की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 SoC और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें Android 13 Go Edition-आधारित UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। बजट पेशकश में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है।

Infinix Smart 8 जल्द 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट लीक बताता है इस वेरिएंट की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी। फिलहाल लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इस कीमत में इस कॉन्फिगरेशन का मिलना फिलहाल ज्यादा कॉमन नहीं हुआ है।
Advertisement

Infinix ने Smart 8 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पिछले महीने 7,499 रुपये में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन गैलेक्सी व्हाइट, रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

Infinix Smart 8 में 6.6-इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, पीक ब्राइटनेस 500 nits और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। हैंडसेट 12nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 चिपसेट पर काम करता है, जिसे वर्तमान में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेस वेरिएंट में रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 13 Go Edition-आधारित XOS 13 के साथ आता है।
Advertisement

Infinix Smart 8 एक अनिर्दिष्ट AI-समर्थित लेंस और एक क्वाड-एलईडी रिंग फ्लैश के साथ 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में 8-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है जिसके साथ एलईडी फ्लैश यूनिट फिट है। हैंडसेट में मैजिक रिंग फीचर भी मिलता है, जो Apple के डायनामिक आइलैंड के समान है जो यूजर्स को नोटिफिकेशन, अलर्ट, बैटरी स्टेटस आदि दिखाता है। मैजिक रिंग फ्रंट कैमरे के लिए कटआउट के आसपास दिखाई देती है।
Advertisement

Infinix ने Smart 8 में 5,000mAh की बैटरी दी है। हैंडसेट डुअल 4G, नैनो सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। सुरक्षा के लिए यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसका वजन 189 ग्राम है और आकार 163.6 mm x 75.6 mm x 8.5 mm है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.