5000mAh बैटरी, 6.6 इंच LCD डिस्प्ले के साथ Infinix Smart 6 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 6 Plus में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ में 0.08 मेगापिक्सल (QVGA) सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 6 Plus में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • फोन में में 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh बताई गई है।

Infinix Smart 6 Plus की कीमत NGN 58,400 (लगभग 10,700 रुपये) है।

Infinix ने Infinix Smart 6 सीरीज का एक और फोन लॉन्च किया है। सीरीज में Infinix Smart 6 और Infinix Smart 6 4G पहले से ही शामिल थे जिसमें अब Infinix Smart 6 Plus भी जुड़ गया है। नाइजीरिया में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में Infinix Smart 6 के जैसा ही डिजाइन दिया गया है। Infinix Smart 6 Plus में MediaTek Helio A22 SoC दिया गया है। इसके साथ 2 जीबी रैम की पेअरिंग देखने को मिलती है। डिवाइस में 6.6 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है और इसमें 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। कंपनी ने अभी तक भारत व अन्य मार्केट्स में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 
 

Infinix Smart 6 Plus price, availability

कंपनी के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, Infinix Smart 6 Plus की कीमत NGN 58,400 (लगभग 10,700 रुपये) है। फोन को लाइट सी ग्रीन, ओशियन ब्लू, पोलर ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसे नाइजीरिया के Xpark और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, Infinix Smart 6, जो एक 3G फोन है, की कीमत NGN 51,300 (लगभग 9,400 रुपये) है। जबकि Infinix Smart 6 4G की कीमत NGN 53,900 (लगभग 9,900 रुपये) है।

 

Infinix Smart 6 Plus specifications

Droid Africa की रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Smart 6 Plus स्मार्टफोन Android 11 (Go एडिशन) पर चलता है। यह एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो क्वाड कोर MediaTek Helio A22 SoC से लैस है। स्मार्टफोन में 6.6 इंच की (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स की है। वहीं, अक्टूबर में लॉन्च किया गया Infinix Smart 6 Unisoc SC9863A प्रोसेसर पर चलता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स देखें तो Infinix Smart 6 Plus में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ में 0.08 मेगापिक्सल (QVGA) सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
Advertisement

Infinix Smart 6 Plus में 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 mm हेडफोन जैक और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और G-सेंसर भी मिलते हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh बताई गई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 (Go edition)
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

हां + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.