5000mAh बैटरी और 2GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ Infinix Smart 6 HD फोन, जानें कीमत

Infinix Smart 6 HD को भारत में सिंगल 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 6,799 रुपये है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 22:25 IST
ख़ास बातें
  • Infinix का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 135 घंटे तक का टॉकटाइम देगा
  • केवल 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है Smart 6 HD
  • Flipkart पर 6,799 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध है स्मार्टफोन

Infinix Smart 6 HD को भारत में 6,799 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस में लॉन्च किया गया है

Infinix Smart 6 HD को भारत में रविवार को लॉन्च कर दिया गया। चीन के Transsion Group के स्वामित्व वाले ब्रांड का नया बजट स्मार्टफोन Mediatek Helio A22 SoC पर काम करता है और इसमें 8-मेगापिक्सल का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा सेंसर है। Infinix Smart 6 HD में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है और इसमें DTS सराउंड साउंड वाले स्पीकर हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 135 घंटे तक का टॉकटाइम देने में सक्षम है।
 

Infinix Smart 6 HD price in India, availability

Infinix Smart 6 HD को भारत में सिंगल 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 6,799 रुपये है। यह कीमत लिमिटेड समय के लिए है, लेकिन सटीक अवधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वर्तमान में फोन Flipkart के जरिए तीन कलर ऑप्शन - एक्वा स्काई, फोर्स ब्लैक और ओरिजिन ब्लू में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन के जरिए खरीदारी पर 10 प्रतिशत छूट (750 रुपये तक) दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक Kotak Mahindra बैंक कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन का उपयोग करके खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत (1,000 रुपये तक) का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
 

Infinix Smart 6 HD specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी Android 11 (Go Edition) पर चलता है और इसमें 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 480 nits है। Infinix Smart 6 HD क्वाड-कोर 12nm MediaTek Dimensity A22 चिपसेट पर काम करता है संचालित है, और 2GB LPDDR4X रैम के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज का उपयोग करके रैम को वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बजट स्मार्टफोन डुअल एलईडी फ्लैश से लैस 8-मेगापिक्सल AI रियर कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी कैमरा टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट और वाइड सेल्फी मोड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। Infinix Smart 6 HD में 32GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। हालांकि, स्टोरेज को एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Smart 6 HD पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, और GPS/ A-GPS शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक फीचर से लैस है।
Advertisement

इसके अलावा, Infinix ने स्मार्टफोन में DTS सराउंड साउंड सपोर्ट से लैस स्टीरियो स्पीकर दिए हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 102 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 135 घंटे तक का टॉकटाइम दे सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.