Infinix S5 Lite होगा 15 नवंबर को लॉन्च, भारत में यह होगी कीमत

Infinix S5 Lite Launch Date: इनफिनिक्स एस5 लाइट के लिए Flipkart पर टीज़र पेज़ बनाया गया है। टीज़र पेज़ से Infinix S5 Lite Price in India की भी जानकार मिली है। जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 नवंबर 2019 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Infinix S5 Lite में होगा होल-पंच डिस्प्ले
  • Flipkart टीज़र पेज़ पर Notify Me बटन हुआ लाइव
  • इनफिनिक्स एस5 लाइट ग्रीन और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा

Infinix S5 Lite Launch Date: इनफिनिक्स एस5 लाइट होगा 15 नवंबर को लॉन्च

Infinix S5 Lite Launch Date: इनफिनिक्स एस5 लाइट को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज से Infinix S5 Lite के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। टीज़र पेज़ से इनफिनिक्स एस5 लाइट लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी मिली है, फोन अगले तीन दिनों में यानी 15 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बने टीज़र पेज़ में Infinix S5 Lite Price in India का भी जिक्र किया गया है, हैंडसेट की कीमत 7,999 रुपये है। याद करा दें कि Infinix S5 को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, इनफिनिक्स एस5 को मार्केट  में 8,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था। Infinix S5 का कमज़ोर वर्जन हो सकता है इनफिनिक्स एस5 लाइट।

जैसा कि हमने आपको बताया फ्लिपकार्ट टीज़र पेज़ पर इनफिनिक्स एस5 लाइट की भारत में कीमत 7,999 रुपये बताई गई है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि Infinix S5 Lite में होल-पंच डिस्प्ले है और फोन के पिछले हिस्से में कई कैमरा दिए गए हैं। कैमरा सेटअप स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फ्लैश सपोर्ट के साथ चार सेंसर दिए गए हैं।

फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इनफिनिक्स एस5 लाइट (Infinix S5 Lite) कम से कम ग्रीन और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में इनफिनिक्स एस5 की तरह केवल एक ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा या फिर इसके कई वेरिएंट उतारे जाएंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि Flipkart टीज़र केवल ऐप पर ही दिखाई दे रहा है, डेस्कटॉप साइट पर नहीं। फ्लिपकार्ट ने Infinix S5 Lite के लिए Notify Me बटन को लाइव कर दिया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इनफिनिक्स एस5 लाइट सेल के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन 15 नवंबर को लॉन्च के दौरान सेल तारीख से भी पर्दा उठने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  3. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  4. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  6. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  7. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  8. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  9. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  10. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.