Infinix Note 50s 5G+ हो रहा 144Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले वाले सबसे स्लिम फोन के तौर पर लॉन्च

Infinix भारतीय बाजार में अपनी Infinix Note 50 सीरीज में नए फोन पेश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Infinix Note 50s 5G+ में गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन मिलेगा।
  • Infinix Note 50s 5G+ में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX682 प्राइमरी कैमरा होगा।

Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Infinix

Infinix भारतीय बाजार में अपनी Infinix Note 50 सीरीज में नए फोन पेश कर रहा है। हाल ही में ब्रांड ने Note 50x 5G को लॉन्च किया था, जिसके बाद एक ज्यादा प्रीमियम फोन Infinix Note 50s 5G+ पेश होने वाला है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चला है। ब्रांड ने इसके डिजाइन, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स के साथ झलक पेश की है। आइए Infinix Note 50s 5G+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Infinix Note 50s 5G Price (Expected)


Infinix भारतीय बाजार में Infinix Note 50s 5G को 18 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है।
 


भारत का सबसे स्लिम फोन


Infinix के आगामी स्मार्टफोन Infinix Note 50s 5G+ की सबसे बड़ी खासियत इसकी अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल है, जिसे ब्रांड ने एक पेंसिल के साथ शोकेस किया है, जिससे यह पता चल सके कि यह असलियत में कितना स्लीक है। Infinix के अनुसार, यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला अपनी कैटेगरी का पहला फोन भी होगा।


Advertisement
Infinix Note 50s 5G+ Specifications (Expected)


Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आंखों की थकान को कम करने के लिए 2304Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन मिलेगा। डिस्प्ले 10-बिट कलर और 100% DCI-P3 कवरेज विविड और सटीक विजुअल का वादा करता है।

Infinix Note 50s 5G+ तीन कलर ऑप्शन टाइटेनियम ग्रे, रूबी रेड और मरीन ड्रिफ्ट ब्लू में उपलब्ध होगा। इसकी सबसे अनोखी खासियतों में से एक वीगन लेदर बैक है, यह धीरे-धीरे एक बेहतर खुशबू पैदा करने के लिए माइक्रोएनकैप्सुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है। Infinix इसे एनर्जाइजिंग सेंट-टेक कहता है, जिसको लेकर दावा है कि यह इस्तेमाल और पर्यावरण के आधार पर 6 महीने तक खुशबू प्रदान कर कर सकता है। Note 50s 5G+ में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX682 प्राइमरी कैमरे मिलने की भी बात कही गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.