Infinix Note 40 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 108MP कैमरा, 8GB रैम, वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें प्राइस

Infinix Note 40 5G में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला FHD+ डिस्‍प्‍ले है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर लगाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2024 14:36 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • इसे मिड-रेंज में लाया गया है
  • वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है नया इनफ‍िनिक्‍स फोन

Infinix Note 40 5G को दो कलर ऑप्‍शंस- ओब्सीडियन ब्लैक और टाइटन गोल्ड में लाया गया है।

Infinix का एक और स्‍मार्टफोन Infinix Note 40 5G भारत में लॉन्‍च हो गया है। मिड-रेंज में आई इस डिवाइस की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है मेगसेफ वायरलैस चार्जिंग, जो इसे बाकी फोन्‍स से अलग बनाती है। Infinix Note 40 5G में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला FHD+ डिस्‍प्‍ले है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर लगाया गया है। 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा इस डिवाइस में है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके दाम 20 हजार रुपये से कम हैं। 
 

Infinix Note 40 5G Price in India 

Infinix Note 40 5G को दो कलर ऑप्‍शंस- ओब्सीडियन ब्लैक और टाइटन गोल्ड में लाया गया है। इसकी कीमत 19999 रुपये है। फोन की सेल 26 जून से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। जो यूजर्स एसबीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक कार्ड का इस्‍तेमाल करेंगे, उन्‍हें 2 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिलेगा। 2 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस भी लिया जा सकता है। लिमिटेड टाइम पीरियड के तहत कंपनी इस डिवाइस के साथ 1999 रुपये का Infinix MagPad फ्री में दे रही है। 
Advertisement
 

Infinix Note 40 5G Specifications 

Infinix Note 40 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। पीक ब्राइटनैस 1300 निट्स है और PWM डिमिंग 2160Hz है। इससे आंखों पर कम से कम असर होता है।  
  
Infinix Note 40 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM पेयर है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है साथ ही 15W की वायरलैस मैगसेफ चार्जिंग का भी सपोर्ट है। 
Advertisement

नया इनफ‍िनिक्‍स फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसका मेन रियर कैमरा 108 मेगापिक्‍सल का है। साथ में एमपी का मैक्रो और एक डेप्‍थ लेंस है। फ्रंट में 32 एमपी का कैमरा दिया गया है। साउंड को उम्‍दा बनाने के लिए जो स्‍टीरियो स्‍पीकर्स लगाए गए हैं, उनमें जेबीएल की खनक है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Wireless charging support
  • Decent performance
  • 108-megapixel rear camera
  • Good display with 120Hz refresh rate
  • Bad
  • Average battery life
  • Plastic frame feels cheap
  • Only one usable rear camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.