108 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 30 स्मार्टफोन्स हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix Note 30 4G में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2023 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने Infinix Note 30 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है।
  • Infinix Note 30 4G में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Note 30 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Infinix Note 30 Pro में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने Infinix Note 30 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। नई लाइनअप में तीन मॉडल जैसे Infinix Note 30, Note 30 5G और Note 30 Pro 5G शामिल हैं। फिलहाल कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है, लेकिन कीमत की जानकारी नहीं दी है। Note 30 में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, वहीं Note 30 5G और Note 30 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Infinix के तीनों नए स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

Infinix Note 30 सीरीज की अनुमानित कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Infinix Note 30 की अनुमानित कीमत 230 डॉलर (लगभग 19,051 रुपये) होगी, वहीं अन्य दोनों मॉडल्स की कीमत 300 डॉलर (लगभग 24,849 रुपये) से कम होगी।

 

Infinix Note 30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Infinix Note 30 4G में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और AI लेंस दिया गया है। कलर ऑप्शन के लिए यह Magic Black, Interstellar Blue और Sunset Gold में उपलब्ध है। यह फोन Helio G99 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 

Infinix Note 30 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Infinix Note 30 5G में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा और AI लेंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में यह फोन Dimensity 6080 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कलर ऑप्शन के लिए यह Magic Black, Interstellar Blue और Sunset Gold में उपलब्ध है।

 

Infinix Note 30 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Infinix Note 30 Pro में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा और AI लेंस दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में यह फोन Helio G99 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कलर ऑप्शन के लिए यह Black और Variable Gold में उपलब्ध है। Note 30 Pro में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.