MediaTek Helio G99 SoC के साथ दस्तक देगा Infinix Note 12 सीरीज स्मार्टफोन

Infinix Note 12 को सबसे पहले अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन भारत में मई में डेब्यू करेगा और बिक्री 28 मई से शुरू होगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2022 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 12 सबसे पहले अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था।
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Infinix Note 12 Series, MediaTek Helio G99 SoC के साथ आएगी।

Photo Credit: Infinix

Infinix जल्द ही Infinix Note 12 Series को MediaTek Helio G99 SoC के साथ लेकर आ सकती है। कंपनी ने ट्विटर पर यह ऐलान कर बताया कि यह स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक देगा। Infinix दावा करती है कि यह स्मार्टफोन नई चिप के साथ आएगा। MediaTek Helio G99 को MediaTek Dimensity 1050 और Dimensity 930 के साथ Helio G96 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त MediaTek ने कहा था कि चिप तीसरी तिमाही में उपलब्ध होगी। वहीं अप्रैल में लॉन्च हुआ Infinix Note 12, MediaTek Helio G88 SoC पर ऑपरेट करता था।

हांगकांग बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी Infinix ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि वह जल्द ही एक नया Note 12 Series स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो कि MediaTek Helio G99 SoC पर बेस्ड होगा। कंपनी ने बताया है कि नया स्मार्टफोन नया SoC वाला पहला स्मार्टफोन है। Infinix द्वारा अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में सिर्फ यही जानकारी प्रदान की गई थी।
Advertisement

MediaTek ने 23 मई को तीन नए SoC, Dimensity 1050, Dimensity 930 और Helio G99 लॉन्च किए थे। MediaTek Helio G99 को 4G स्मार्टफोन पर गेमिंग एक्पीरियंस को बढ़ाने के लिए Helio G96 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया था। MediaTek ने दावा किया कि नई चिप में पुरानी चिप के मुकाबले में गेमिंग के लिए हायर थ्रूपुट रेट और 30 प्रतिशत से ज्यादा पावरर की बचत होगी। लॉन्च के वक्त कंपनी ने कहा था कि SoC 2022 की दूसरी तिमाही में ग्राहकों के लिए आएगी।

Infinix Note 12 को सबसे पहले अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन भारत में मई में डेब्यू करेगा और बिक्री 28 मई से शुरू होगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ रेजोल्यूशन AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है और इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड X OS 10.6 पर काम करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + QVGA

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.