8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 15 हजार की रेंज में लॉन्‍च हुए ये स्‍मार्टफोन

इनफिनिक्स के ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 27 और 28 मई से उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 20 मई 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 12 के 4GB RAM + 64GB मॉडल के दाम 11,499 रुपये हैं
  • इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 12,999 रुपये हैं
  • Infinix Note 12 Turbo के दाम 8GB RAM + 128GB मॉडल के लिए 14,999 रुपये हैं

Infinix Note 12 को पहले ही कई ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

Infinix Note 12 सीरीज शुक्रवार को इंडिया में भी पेश कर दी गई। इसमें Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo स्‍मार्टफोन शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी पैक करते हैं, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन फोन्‍स में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट है। Infinix Note 12 सीरीज के ये स्मार्टफोन, एंड्रॉयड बेस्ड X OS 10.6 पर रन करते हैं। Infinix Note 12 में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर है, जबकि Note 12 Turbo में मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट है।
 

Infinix Note 12, Note 12 Turbo के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Infinix Note 12 को इंडिया में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 11,499 में लाया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 12,999 रुपये हैं। यह फोर्स ब्लैक, ज्वेल ब्लू और सनसेट गोल्ड कलर्स में आएगा। वहीं, Infinix Note 12 Turbo की कीमत 8GB RAM + 128GB स्‍टोरेज के लिए 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फोर्स ब्लैक, सैफायर ब्लू और स्नोफॉल कलर ऑप्शन में होगा। इनफिनिक्स के ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 27 और 28 मई से उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Infinix Note 12 के स्‍पेसि‍फ‍िकेशंस और फीचर्स 

Infinix Note 12 को पहले ही कई ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर से लैस है। यह Android 11 पर बेस्‍ड X OS 10.6 पर चलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो  33W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
 

Infinix Note 12 Turbo के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Infinix Note 12 Turbo में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट है। इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्‍ट किया गया है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G96 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। डेडिकेटेड माइक्रोएसडी स्लॉट भी है, जो 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक AI लेंस शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। दावा है कि इसकी 5,000mAh की बैटरी 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट कर सकती है। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + QVGA

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI Lens

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.