Infinix लाया 15 हजार से भी सस्ता Note 12 5G फोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी समेत धाकड़ फीचर्स

Infinix Note 12 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और AI लेंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 12 5G के 6GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
  • Infinix Note 12 5G में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Note 12 5G में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट प्रोसेसर है।

Infinix Note 12 5G में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Infinix

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Note 12 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। दमदार फीचर्स के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Infinix Note 12 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Infinix Note 12 5G के  6GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फिलहाल यह फोन सिर्फ सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आया है, हालांकि कंपनी बाद में शायद स्टोरेज में विस्तार कर सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Snowfall White और Force black जैसे दो कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध होगा। उपलब्धता की बात करें तो यह Note 12 5G बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा, हालांकि स्मार्टफोन की सेल डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।
 

Infinix Note 12 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Note 12 5G में 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन 180Hz  स्टैंडर्ड टच सैंपलिंग रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 810 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 6GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और AI लेंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 12 पर बेस्ड XOS 10.6 दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.