50MP कैमरा वाला Infinix Note 11 लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Note 11 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आता है जिसमें सेलेस्टियल स्नो, ग्लेशियर ग्रीन और ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरिएंट शामिल हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 11 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Note 11 में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • फोन मे फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि फीचर्स भी हैं।

Infinix Note 11 में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसमें एक ड्यूड्रॉप नॉच दी गई है।

Infinix ने Infinix Note 11 Pro के लिए ग्लोबल लॉन्च को पिछले महीने ही टीज़ कर दिया था। उस वक्त कंपनी ने vanilla Note 11 की कुछ मेन स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जिक्र किया था। मगर अब यह फोन ऑफिशअली सामने आ गया है। हालांकि Infinix Note 11 की कीमत के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। फिलहाल यह पता चलता है कि डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में आती है जिसमें सेलेस्टियल स्नो, ग्लेशियर ग्रीन और ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरिएंट शामिल हैं। 
 

Infinix Note 11 Price, Availability

Infinix Note 11 की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके एशियाई और अफ्रीकी मार्केट्स में जारी होने की उम्मीद है। डिवाइस तीन कलर में आती है- सेलेस्टियल स्नो, ग्लेशियर ग्रीन और ग्रेफाइट ब्लैक। Infinix ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह दिसंबर में भारत में Note 11 सीरीज और INBook X1 लैपटॉप की घोषणा करेगी।
Advertisement
 

Infinix Note 11 Specifications

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार Infinix Note 11 में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसमें एक ड्यूड्रॉप नॉच है। यह 1080x2400 पिक्सल का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 650 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100000:1 कंट्रास्ट रेश्यो, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट ​​और 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। डिवाइस एक स्लिम डिज़ाइन के साथ बनाई गई है क्योंकि इसकी मोटाई 7.9 mm बताई गई है।

Infinix Note 11 Pro में जहां Helio G96 चिपसेट है, वहीं वैनिला मॉडल Helio G88 SoC के साथ आता है। डिवाइस दो वेरिएंट में आती है जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
Advertisement

Infinix Note 11 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में f/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस, AI लेंस और एक LED फ्लैश है। Note 11 में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Stereo speakers
  • Useful software features
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2MP + AI Lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.