Infinix Hot 7 लॉन्च हुआ 7,999 रुपये में, चार कैमरों से है लैस

Infinix Hot 7 बहुत हद तक इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो से मेल खाता है। इस फोन में वाइड नॉच है। डुअल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 15:23 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स हॉट 7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं इनफिनिक्स हॉट 7 में
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है Infinix Hot 7

Infinix Hot 7 की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Infinix Hot 7 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन दो रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि इनफिनिक्स हॉट 7 को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने बीते महीने ही भारतीय मार्केट में इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो को उतारा था। हॉट 7 सीरीज़ का नया फोन सस्ता तो है ही, साथ में इसके स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं।
 

इनफिनिक्स हॉट 7 की भारत में कीमत

इनफिनिक्स हॉट 7 को भारत में 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह फ्लिपकार्ट पर 15 जुलाई से उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री ओपन सेल में होगी। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, एक्वा ब्लू और मोका ब्राउन रंग में बिकेगा।
Advertisement
 

Infinix Hot 7 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन

डिज़ाइन की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 7 बहुत हद तक इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो से मेल खाता है। इस फोन में वाइड नॉच है। डुअल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6.19 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

फोन में 2.39 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनफिनिक्स हॉट 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की है। इनफिनिक्स हॉट 7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, डुअल एलईडी फ्लैश, एआई पोर्ट्रेट, एआई एचडीआर, नाइट्स, स्पोर्ट्स, ब्लू स्काई और अन्य फीचर के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां एलईडी फ्लैश सपोर्ट और एआई ब्यूटी मोड जैसे फीचर हैं।

इनफिनिक्स हॉट 7 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसके बारे में 36 घंटे तक 4जी टॉक टाइम देने का दावा है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Bad
  • Pre-installed bloatware
  • Too many ads and spammy notifications
  • Inconsistent camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.19 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो P25

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1500 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix Hot 7, Infinix

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.