Infinix ने 11 हजार से सस्ता Hot 60 5G+ किया लॉन्च, कम दाम में भी मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Infinix ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Infinix Hot 60 5G+ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2025 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 60 5G+ के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Hot 60 5G+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 6nm प्रोसेसर है।
  • Infinix Hot 60 5G+ में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Hot 60 5G+ में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Infinix Hot 60 5G+ लॉन्च कर दिया है। Hot 60 5G+ में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। आइए Infinix Hot 60 5G+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Hot 60 5G+ Price


Infinix Hot 60 5G+ के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्लीक ब्लैक, टुंड्रा ग्रीन और शेडो ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Infinix इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर 17 जुलाई से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो सभी बैंकों के कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं Infinix स्टोर पर स्टॉक रहने तक फ्री XE23 TWS ईयरबड्स भी पा सकते हैं।


Infinix Hot 60 5G+ Features, Specifications


Infinix Hot 60 5G+ में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 6nm प्रोसेसर के साथ IMG BXM-8-256 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड XOS 15 पर काम करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Hot 60 5G+ के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166 मिमी, चौड़ाई 76.8 मोटाई 7.8 मिमी और वजन 193 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

Infinix Hot 60 5G+ की कीमत कितनी है?

Infinix Hot 60 5G+ के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है।

Infinix Hot 60 5G+ का कैमरा कैसा है?

Infinix Hot 60 5G+ के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Infinix Hot 60 5G+ की बैटरी कैसी है?

Infinix Hot 60 5G+ में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Infinix Hot 60 5G+ में कौन सा प्रोसेसर है?

Infinix Hot 60 5G+ में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 6nm प्रोसेसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix Hot 60 5G, Infinix, Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.