Rs 10 हजार से कम में लॉन्‍च होगा Infinix Hot 50 5G, 5 सितंबर को मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Infinix Hot 50 5G : Infinix ने इस फोन की प्राइस रेंज को टीज किया है साथ ही इसकी उपलब्‍धता के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 50 5G होगा अपने सेगमेंट का सबसे पतला 5जी फोन
  • स्‍मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर की जाएगी
  • ब्लू, ग्रीन और लाइट ग्रे कलर्स में आएगा फोन

कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि Hot 50 5G की थिकनेस 7.8mm होगी।

Infinix Hot 50 5G स्‍मार्टफोन भारत में 5 सितंबर को लॉन्च हो रहा है। हाल ही में कंपनी ने फोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया था। अब Infinix ने इस फोन की प्राइस रेंज को टीज किया है साथ ही इसकी उपलब्‍धता के बारे में भी बताया है। पहले आई रिपोर्टों में दावा था कि अपकमिंग स्मार्टफोन को Infinix Hot 50 4G, Hot 50 Pro, Hot 50 Pro+ और Hot 50i जैसे मॉडलों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने बाकी मॉडलों की डिटेल्‍स शेयर नहीं की है। 
 

Infinix Hot 50 5G Price Range in India, Availability

Infinix Hot 50 5G को इसके सेगमेंट का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन बताया जा रहा है। यह सेगमेंट है- ‘फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए गए 5G स्मार्टफोन'। इससे पता चलता है कि Infinix Hot 50 5G स्‍मार्टफोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी।

Infinix Hot 50 5G की प्राइस रेंज के बारे में Flipkart माइक्रोसाइट पर जानकारी दी गई है। साइट पर एक छोटा वीडियो टीजर यह कन्‍फर्म करता है कि इस डिवाइस को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। 
 

Infinix Hot 50 5G Features

कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि Hot 50 5G की थिकनेस 7.8mm होगी। माइक्रोसाइट पर प्रमोशनल इमेज से पता चलता है कि फोन को कम से कम तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ग्रीन और लाइट ग्रे में पेश किया जाएगा। हैंडसेट में वर्टिकल पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। यह फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव करने में भी सक्षम होगा। 
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट 50 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। उसके साथ 8GB तक रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज होगी। डिस्प्ले में ‘वेट टच' फीचर भी मिलेगा। इसका मतलब है कि उंगलियां गीली होने के बावजूद फोन का टच रेस्‍पॉन्‍स करेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.