Infinix Hot 50 5G भारत में लॉन्‍च, 8GB रैम, 48MP कैमरा वाला ‘सस्‍ता’ 5G, जानें प्राइस

Infinix Hot 50 5G : यह 10 हजार रुपये से कम में आने वाला 5जी स्‍मार्टफोन है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 50 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 9999 रुपये है शुरुआती कीमत
  • 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है फोन में

फोन में 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 50 5G Launched : इनफ‍िनिक्‍स ने भारत में Infinix Hot 50 5G को लॉन्‍च कर दिया है। यह 10 हजार रुपये से कम में आने वाला 5जी स्‍मार्टफोन है। Hot 50 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें 8 जीबी तक रैम है, जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से जुड़ी है। 5 हजार एमएएच की बैटरी फोन में दी गई है और 18 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 
 

Infinix Hot 50 5G Price in india 

Infinix Hot 50 5G को वाइब्रैंट ब्‍लू, स्‍लीक ब्‍लैक, सेज ग्रीन और ड्रीमी पर्पल कलर्स में लाया गया है। इसके 4GB + 128GB मॉडल के दाम 9,999 रुपये हैं। 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट भी उपलब्‍ध है। 9 सितंबर की दोपहर 2 बजे से फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होगी। 
 

Infinix Hot 50 5G Specifications, features 

Infinix Hot 50 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल्‍स है और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। Hot 50 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ माली-G57 MC2 जीपीयू है। 4 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में यह फोन आता है। 

फोन में 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर XOS 14.5 की लेयर है। 
Advertisement

Infinix Hot 50 5G में 48MP का रियर कैमरा दिया गया है। वह Sony IMX582 सेंसर है। साथ में डेप्‍थ सेंसर मिल जाता है। फ्रंट कैमरा 8 एमपी का है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। 

फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे आईपी54 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि फोन धूल और छींटों से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। 188 ग्राम वजन वाले Infinix Hot 50 5G में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस मौजूद हैं। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.