Infinix Hot 40 लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक! 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी सुपर नाइट फोटोग्राफी!

यह फोन रियर प्राइमरी कैमरा के रूप में 50 मेगापिक्सल सेंसर कैरी करने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 09:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40 लॉन्च डेट 9 दिसंबर के लिए निर्धारित है।
  • इसमें 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।
  • प्रोसेसर यहां पर MediaTek Helio G88 बताया गया है।

Infinix Hot 40 सीरीज से पहले कंपनी ने Infinix Hot 30 5G (फोटो में) को लॉन्च किया था।

Infinix ने पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन मार्केट में पॉपुलरिटी पाने में कामयाबी हासिल की है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी डिवाइसेज में अफॉर्डेबल प्राइस में प्रीमियम फीचर्स देने की कोशिश के चलते मार्केट में जगह बनाने में कामयाब रही है। हाल ही में Infinix Hot 40i को सऊदी अरब में लॉन्च किया गया था। Infinix Hot 40 सीरीज को अब अफ्रीकन मार्केट में भी लॉन्च की तैयारी चल रही है। जिसके लिए 9 दिसंबर की तारीख निर्धारित बताई गई है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन की लाइव इमेज लीक हो गई हैं। Infinix Hot 30 का ये सक्सेसर दिखने में कैसा है, आइए जानते हैं। 

Infinix Hot 40 लॉन्च डेट 9 दिसंबर के लिए निर्धारित है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की लाइव इमेज ऑनलाइन सामने आई हैं। टिप्स्टर पारस गुगलानी ने इसके लाइव रेंडर्स को शेयर किया है। फोन में कर्व्ड किनारे दिख रहे हैं, कैमरा मॉड्यूल आयताकार नजर आ रहा है। इमेज में फोन की बैटरी कैपिसिटी और फास्ट चार्जिंग भी नजर आती है, जो कि बॉक्स पर दिख रही है। इसमें 5000mAh बैटरी मेंशन है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग भी लिखा गया है। 

Advertisement
Infinix Hot 40 के स्पेसिफिकेशंस भी इसके अलावा यहां पता चल रहे हैं। फोन में 16GB तक रैम होने की बात सामने आई है जिसमें 8 जीबी वर्चुअल रैम शामिल है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। प्रोसेसर यहां पर MediaTek Helio G88 बताया गया है। इसके अलावा फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया जा रहा है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होने की बात कही गई है। रिजॉल्यूशन के बारे में यहां पर जानकारी नहीं दिखती है। लेकिन कैमरा के बारे में मेन बातें पता चल रही हैं। 

Infinix Hot 40 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस में पता चलता है कि यह फोन रियर प्राइमरी कैमरा के रूप में 50 मेगापिक्सल सेंसर कैरी करने वाला है। खास बात ये है कि इसमें सुपर नाइट फोटोग्राफी फीचर आने वाले हैं। यानी कि लो लाइट में फोन बेहतरीन फोटो कैप्चर कर सकेगा। बाकी फोन की कैमरा परफॉर्मेंस कैसी होगी यह इसके लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगा। 9 दिसंबर के लॉन्च को देखते हुए कंपनी जल्द ही इसके बारे में घोषणा कर सकती है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, vivid 120Hz display
  • Great battery life
  • Good overall performance
  • Stereo speakers, headphone jack
  • IP53 Rating
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.