Infinix Hot 30 5G हुआ 8GB+8GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Hot 30 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Hot 30 5G फोन MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट प्रदान करता है।

Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix ने भारतीय बाजार में 15,000 रुपये के बजट में Infinix Hot 30 5G को लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8GB+8GB RAM से लैस है। इस फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है। Infinix Hot 30 5G में बेहतर परफॉर्में के साथ 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Infinix Hot 30 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Hot 30 5G की कीमत और उपलब्धता


Infinix Hot 30 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। बैंक ऑफर के तहत 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। कलर ऑप्शन के लिए Infinix Hot 30 5G को Aurora Blue और Knight Black में खरीदा जा सकता है। Infinix Note 30 को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 14 जुलाई से 12  बजे तक खरीदा जा सकता है।


Infinix Hot 30 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Hot 30 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड XOS 13 पर काम करता है। इनफिनिक्स दावा करती है कि 2 साल के लिए सिक्योरिटी पैज और 1 साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट प्रदान करेगी। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट प्रदान करता है। इस फोन में 8GB RAM दी गई है, जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। Infinix Hot 30 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Infinix Hot 30 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 30 5G में ड्यूल 5G सिम कार्ड, वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ, टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। सेफ्टी के लिए IP53 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  3. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  2. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  3. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  4. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  6. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  7. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  9. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  10. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.