11GB तक रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Hot 20 5G का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पिछले महीने 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 20 5G में 5000mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है
  • चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है।
  • फोन सिंगल चार्ज में 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है।

Infinix Hot 20 5G का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पिछले महीने 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Infinix ने अपने हालिया लॉन्च हुए Hot 20 5G का एक और नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नए वेरिएंट में कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को लॉन्च किया है। इससे पहले लॉन्च के समय पर फोन को केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। जिसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई थी। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में नए Infinix Hot 20 5G में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ इसकी रैम और स्टोरेज को बढ़ाकर पेश किया गया है जिसके बाद फोन की कीमत भी बढ़ गई है। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 
 

Infinix Hot 20 5G (6GB+128GB) की कीमत, उपलब्धता

Infinix Hot 20 5G का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पिछले महीने 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि अब नए 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी सेल 15 जनवरी यानि कल से शुरू होने की बात कही गई है। फोन को Flipkart पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसके साथ Citi और ICICI Bank कार्ड होल्डर्स के लिए एक ऑफर भी दिया है जिसके तहत ग्राहक को इस स्मार्टफोन की खरीद पर 10% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। 
 

Infinix Hot 20 5G (6GB+128GB) के स्पेसिफिकेशंस

Infinix Hot 20 5G में 6.6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जो कि एक एलसीडी पैनल है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन में एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है, इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित ओएस XOS 10 6.0 UI पर चलता है। कंपनी ने इसमें Dimensity 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 6 जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। स्टोरेज के लिए फोन 128जीबी मैमोरी के साथ आता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और एक सेकंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर के रूप में दिया गया है। साथ ही डुअल एलईडी फ्लैश भी है। फोटोग्राफी के लिए यह शॉर्ट वीडियो मोड, सुपर नाइटस्केप, पोर्ट्रेट मोड और आई ट्रैकिंग के साथ आता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। 
Advertisement

Infinix Hot 20 5G में 5000mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन सिंगल चार्ज में 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसके अलावा यह 5 जीबी वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में 12 5जी बैंड्स का सपोर्ट है, डुअल स्पीकर हैं और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp 120Hz refresh rate display
  • Good battery life
  • 3.5mm headphone jack
  • Radio app available
  • Bad
  • Loaded with bloatware
  • Software has a learning curve
  • Camera performance is subpar
  • Charging is relatively slow
  • Speaker is not loud enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.