50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ Infinix Hot 12 Pro लॉन्च, कीमत मात्र 10999 से शुरू

Infinix Hot 12 Pro के रियर में  f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसमे सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 12 Pro के 6GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
  • Infinix Hot 12 Pro में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Hot 12 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Hot 12 Pro में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix ने आज भारतीय बाजार में Infinix Hot 12 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। UniSoc T616 SoC प्रोसेसर से लैस इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा से लैस इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Infinix Hot 12 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Infinix Hot 12 Pro के 6GB RAM + 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। हालांकि शुरुआती कीमत के तौर पर Infinix टॉप एंड वेरिएंट को 11,999 रुपये में उपलब्ध करवा रही है। यह ऑफर कब तक चलेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन इलेक्ट्रिक ब्लू और लाइटसैबर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

उपलब्धता की बात की जाए तो नया Infinix फोन 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart Axis Bank कार्ड के जरिए Infinix Hot 12 Pro की खरीद पर 5 प्रतिशत कैशबैक प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त ग्राहक Kotak Mahindra Bank  कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement
 

Infinix Hot 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Hot 12 Pro में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612x720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 480 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड XOS 10.6 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Infinix Hot 12 Pro में ऑक्टा कोर 12nm UniSoc T616 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और  128GB  इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में  f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसमे सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, WCDMA, जीएसएम, वाईफाई, ब्लूटूथ v5 और जीपीएस दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें जी सेंसर, ई-कंपास सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.2, चौड़ाई 75, मोटाई 8.42mm और वजन 191 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  2. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  3. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  5. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  6. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  7. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  8. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  10. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.