9 हजार से भी कम दाम में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 11 2022 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है।
  • Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है।

Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Infinix

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन आज शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। यह चीन के Transsion Group ग्रुप की कंपनी का लेटेस्ट फीचर्स से लैस बजट स्मार्टफोन है। नया स्मार्टफोन Infinix Hot 11 के सक्सेसर के तौर पर आया है। इस स्मार्टफोन में आपको होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन और ड्यूल रियर कैमरा देखने को मिलेंगे। ऑक्टा कोर Unisoc पर चलने वाला Hot 11 2022 यूजर्स को 64GB स्टोरोज प्रदान करता है।
 

Infinix Hot 11 2022 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Infinix Hot 11 2022 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Aurora Green, Polar Black और Sunset Gold कलर्स में उपलब्ध है। बिक्री की बात करें तो यह स्मार्टफोन 22 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध हो जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह शुरुआती कीमत और आने वाले दिनों में कीमत में बदलाव हो सकता है। वहीं आपको बता दें कि बीते साल Infinix Hot 11 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 
 

Infinix Hot 11 2022 के स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89.53 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc T610 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। 
Advertisement
 

कैमरा और बैटरी


कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 166.75 mm, चौड़ाई 76.6, मोटाई  9.05mm और वजन 199.6 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.