6,000mAh बैटरी वाला Infinix Hot 10S भारत में 20 मई को होगा लॉन्च! 10,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत

आपको बता दें, Infinix Hot 10S फोन को अप्रैल महीने में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था, जो कि 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर से लैस था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 मई 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10S इंडोनेशिया में हो चुका है लॉन्च
  • इनफिनिक्स हॉट 10एस में मौजूद हैं ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिल सकती है 6 जीबी रैम

माडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन

Infinix Hot 10S स्मार्टफोन इंडोनेशिया के बाद अब भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फोन कथित रूप से भारत में 20 मई को लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं, कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च से पहले अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा की है, जिसके मुताबिक यह फोन जल्द ही Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें, इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन को अप्रैल महीने में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था, जो कि 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर से लैस था। इसके अलावा, इस फोन की खासियत इसकी दमदार बैटरी है जो कि 6,000mAh की है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Infinix Hot 10S फोन को भारत में 20 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा कथित रूप से खुद कंपनी ने किया है। हालांकि, इस खबर को लिखते वक्त कंपनी के ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र वीडियो साझा किया गया था, जहां से इस फोन के जल्द भारत लॉन्च की जानकारी दी गई है। हालांकि, इस वीडियो में लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। ट्विटर पोस्ट में फोन के लिए  #ALotExtra का इस्तेमाल किया गया है और यह भी बताया गया है कि यह फोन खरीद के लिए Flipkart पर ही उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

आपको बता दें, यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम हो सकती है।
 

Infinix Hot 10S specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो  इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन Android 11 के साथ आया था। इसमें 6.82-इंच HD+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेंट और आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल फ्रंट लेंस शामिल है।

इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 62 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 50.02 घंटे तक टॉक टाइम मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, एफएम, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dar-link Game Booster फीचर भी मौजूद है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.