MWC 2024: Infinix के इस गेमिंग फोन को मिला 22 लाख से ज्यादा का बेंचमार्क स्कोर, जल्द होगा लॉन्च!

GT Ultra में एक और खास टेक्नोलॉजी शामिल की गई है, जिसे कंपनी Pixelworks कह रही है। यह विजुअल प्रोसेसर फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 180Hz और WQHD+ रिजॉल्यूशन पर 144Hz तक रिफ्रेश रेट देने का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 19:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है
  • CoolMax टेक्नोलॉजी का उद्देश्य थर्मल थ्रॉटलिंग को कम रखना है
  • इसने AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 2,215,639 अंक का स्कोर हासिल किया है

Infinix GT 10 Pro को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था

Infinix ने MWC 2024 इवेंट (MWC) में एक नया फ्लगैशिप गेमिंग स्मार्टफोन टीज किया है, जिसका नाम Infinix GT Ultra है। कंपनी ने इसकी पावर को दर्शाने के लिए बेंचमार्क स्कोर भी शेयर किया है, जो 22 लाख से ऊपर है। जी हां, आपने सही पढ़ा, कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क में 2,215,639 अंक हासिल किए हैं। इसमें MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है, जिसे CoolMax टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य थर्मल थ्रॉटलिंग को कम रखना है।

MWC 2024 में Infinix ने भी अपना दमखम दिखाते हुए एक नया गेमिंग स्मार्टफोन - GT Ultra को टीज किया। कंपनी ने दावा किया कि इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 2,215,639 अंक का स्कोर हासिल किया है। इस स्कोर के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन को MediaTek के दमदार Dimensity 9300 चिपसेट से लैस बनाया है। इस स्कोर को हासिल करने के पीछे केवल प्रोसेसर का हाथ नहीं है, क्योंकि इसमें कूलिंग और एआई ऑप्टिमाइजेशन का भी बराबर खयाल रखा गया है। 
 

कंपनी ने अपने आधिकारिक नोट्स में बताया है कि Infinix GT Ultra एक खास CoolMax टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे इसमें थर्मल थ्रॉटलिंग की समस्या खत्म हो जाती है। इस टेक्नोलॉजी को लेकर दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन के तापमान को 10 डिग्री सेल्सिय तक कम करने में सक्षम है। 

GT Ultra में एक और खास टेक्नोलॉजी शामिल की गई है, जिसे कंपनी Pixelworks कह रही है। यह विजुअल प्रोसेसर फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 180Hz और WQHD+ रिजॉल्यूशन पर 144Hz तक रिफ्रेश रेट देने का दावा करता है।
Advertisement

फिलहाल इस फोन के सटीक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन स्मार्टफोन को इसी साल लॉन्च किया जाना है और हम आने वाले समय में इसके बारे में अधिक जानकारी जारी किए जाने की उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.