Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 20:22 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 50 Pro को 24 अप्रैल को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा
  • इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा

Photo Credit: Infinix

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Infinix GT 30 Pro के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Infinix GT 30 Pro की जगह लेगा। 

सोशल मीडिय़ा प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Infinix GT 50 Pro को 24 अप्रैल को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस गेमिंग स्मार्टफोन में दायीं साइड पर प्रेशर-सेंसेटिव शोल्डर ट्रिगर्स होंगे। इसके साथ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे। Infinix GT 30 Pro में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया जा सकता है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - X6840 और X6891 के साथ लिस्टिंग हुई है। Infinix GT 50 Pro 5G में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा। इससे गेमिंग के दौरान हीट को कम किया जा सकेगा। Infinix GT 50 Pro को सिल्वर और रेड कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

भारत में पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Infinix GT 30 Pro 5G में 6.78 इंच 1.5K (1,224 × 2,720 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें AI Note, Folax और Writing Assistant जैसे Infinix AI सुइट फीचर्स हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.