तुरंत फोन अपडेट नहीं किया तो खतरा! भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी की चेतावनी

CERT-In ने Android यूजर्स को Google द्वारा जारी लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट तुरंत इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 19:37 IST
ख़ास बातें
  • Android में Dolby से जुड़ी क्रिटिकल सिक्योरिटी खामी सामने आई
  • Google ने जनवरी 2026 में जारी किया सिक्योरिटी अपडेट
  • CERT-In ने यूजर्स से तुरंत अपडेट इंस्टॉल करने को कहा

CERT-In ने Dolby बग के बाद Android यूजर्स को अपडेट की सलाह दी

CERT-In ने Android यूजर्स को तुरंत अपने स्मार्टफोन अपडेट करने की सलाह दी है। यह चेतावनी Google Android में सामने आए एक क्रिटिकल Dolby से जुड़े सिक्योरिटी बग के बाद आई है। इस खामी को लेकर पहले Google ने Android के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी किया था और अब CERT-In ने साफ तौर पर कहा है कि यूजर्स अगर इस अपडेट को नजरअंदाज करते हैं, तो उनका डिवाइस साइबर अटैक के जोखिम में आ सकता है।

CERT-In के अनुसार, Google Android में Dolby कंपोनेंट से जुड़ी यह खामी Android Dolby UDC वर्जन 4.5 से 4.13 तक को प्रभावित करती है। इस बग की वजह Dolby DD+ डिकोडिंग के दौरान बफर ओवरफ्लो की स्थिति बन सकती है, जिससे मेमोरी करप्शन और सिस्टम क्रैश होने का खतरा रहता है। एजेंसी ने इस कमजोरी को CRITICAL कैटेगरी में रखा है और कहा है कि इसका गलत इस्तेमाल कर रिमोट अटैकर किसी यूजर के डिवाइस पर मनमाना कोड चला सकता है।

Advertisement

अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट हुए इस सिक्योरिटी इश्यू के सामने आने के बाद Google ने 5 जनवरी को Android Security Bulletin जारी किया था। Google के मुताबिक, लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच लेवल वाले अपडेट में इस Dolby बग को फिक्स कर दिया गया है। कंपनी ने यूजर्स से कहा है कि वे अपने फोन का सिक्योरिटी पैच लेवल चेक करें और अगर नया अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें।

Dolby ने भी इस मामले को लेकर अलग से सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की थी। कंपनी के मुताबिक, Dolby DD+ Unified Decoder के वर्जन 4.5 से 4.13 के बीच एक “out-of-bound write” से जुड़ी समस्या सामने आई थी। यह बग तब ट्रिगर हो सकता है, जब सिस्टम किसी खास या “यूनिक” DD+ बिटस्ट्रीम को प्रोसेस करता है।

CERT-In ने Google द्वारा जारी किए गए इसी अपडेट को लेकर यूजर्स को अलर्ट किया है। एजेंसी का कहना है कि अपडेट इंस्टॉल न करने की स्थिति में Android स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज रिमोट कोड एक्जीक्यूशन जैसे गंभीर साइबर खतरों के प्रति खुले रह सकते हैं। CERT-In ने सभी एंड-यूजर्स और ऑर्गनाइजेशन को सलाह दी है कि वे बिना देरी किए लेटेस्ट Android सिक्योरिटी पैच लागू करें।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.