Apple डिवाइस यूज करते हैं आप? सरकार की चेतावनी जरूर पढ़ लें!

ये खामियां टाइप कनफ्यूजन, मेमोरी ओवरफ्लो, लॉजिक एरर, इनपुट वैलिडेशन जैसी प्रॉब्लम्स की वजह से हो रही हैं, जो ऐप्स को मैनिपुलेट करके गलत काम करने देती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 11:26 IST
ख़ास बातें
  • iOS 18.6 से पुराने और iPadOS 17.7.9 व 18.6 से पहले के वर्जन खतरे में
  • Sequoia 15.6, Sonoma 14.7.7, Ventura 13.7.7 से पहले के वर्जन पर भी अलर्ट
  • watchOS 11.6 , tvOS 18.6 और visionOS 2.6 से पुराने वर्जन वाले भी सावधान

यह चेतावनी 4 अगस्त 2025 को जारी हुई है और इसे "High Severity" रेटिंग दी गई है

Photo Credit: Reuters

अगर आप iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch या Apple TV यूज कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Apple के कई प्रोडक्ट्स में खतरनाक सिक्योरिटी खामियों की चेतावनी दी है। इन वल्नरेबिलिटीज का असर iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS पर पड़ रहा है, जिनमें से कुछ इतनी सीरियस हैं कि हैकर आपके डिवाइस का पूरा कंट्रोल ले सकते हैं।

यह चेतावनी 4 अगस्त 2025 को जारी हुई है और इसे "High Severity" रेटिंग दी गई है। मतलब, अगर आपने अभी तक अपने Apple डिवाइस को अपडेट नहीं किया है, तो खतरा आपके दरवाजे पर खड़ा है। नीचे हम कुछ अहम डिटेल्स दे रहे हैं।

Advertisement

किन डिवाइस पर है खतरा?

CERT-In के मुताबिक, नीचे दिए गए सभी Apple सिस्टम के पुराने वर्जन पर यह खामियां पाई गई हैं:iPhone: iOS 18.6 से पुराने वर्जन

  • iPad: iPadOS 17.7.9 और 18.6 से पहले के वर्जन
  • Mac: macOS Sequoia 15.6, Sonoma 14.7.7, Ventura 13.7.7 से पहले
  • Apple Watch: watchOS 11.6 से पुराने वर्जन
  • Apple TV: tvOS 18.6 से पहले
  • Vision Pro: visionOS 2.6 से पहले

Advertisement

क्या हो सकता है नुकसान?

अगर डिवाइस अपडेट नहीं किया गया, तो हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर:

  • आपके डाटा तक एक्सेस पा सकते हैं
  • कोई भी ऐप या कोड आपके फोन में रन कर सकते हैं
  • सिक्योरिटी फीचर्स को बायपास कर सकते हैं
  • सिस्टम को क्रैश या स्लो कर सकते हैं (Denial of Service)
  • आपकी डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं

ये खामियां टाइप कनफ्यूजन, मेमोरी ओवरफ्लो, लॉजिक एरर, इनपुट वैलिडेशन जैसी प्रॉब्लम्स की वजह से हो रही हैं, जो ऐप्स को मैनिपुलेट करके गलत काम करने देती हैं।

अब क्या करना चाहिए?

Apple ने इन सभी खामियों को फिक्स करने के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स जारी कर दिए हैं। CERT-In ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि बिना देर किए नीचे दिए गए अपडेट्स चेक करें और अपने डिवाइसेज को तुरंत अपडेट करें:

Advertisement

Apple Security Update 1
Apple Security Update 2
Apple Security Update 3
Apple Security Update 4
Apple Security Update 5
Apple Security Update 6
Apple Security Update 7
Apple Security Update 8

ये वल्नरेबिलिटी किन Apple डिवाइसेज में है?

iPhone, iPad, MacBook, Apple Watch, Apple TV, और Vision Pro, सभी में जो पुराने OS पर चल रहे हैं।

CERT-In ने इसे कितना खतरनाक बताया है?

"High Severity" यानी काफी सीरियस रिस्क है, खासकर अगर आप अपडेट नहीं करते।

Advertisement

इन बग्स से क्या-क्या नुकसान हो सकता है?

डेटा चोरी, अनऑथराइज्ड एक्सेस, सिस्टम क्रैश, सिक्योरिटी बायपास, मतलब डिवाइस खतरे में है।

इसे कैसे फिक्स करें?

Apple ने अपडेट्स जारी किए हैं, तुरंत अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर लेटेस्ट OS अपडेट करें।

क्या ये अपडेट इंडिया में भी आ चुके हैं?

हां, Apple के इंडियन पोर्टल पर अपडेट्स लाइव हैं। ऊपर दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CERT In, Apple, Apple vulnerabilities
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.