2016 की पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 23 फीसदी बढ़ोतरी: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मई 2016 12:13 IST
2016  की पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका को पछाड़कर भारत अब सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूजर वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यह जानकारी शुक्रवार को रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट ने दी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के डायरेक्टर पीटर रिचर्डसन ने कहा, ''यूजर के मामले में अमेरिका को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। देश में लगातार स्मार्टफोन की मजबूत मांग बढ़ी है। ''

उन्होंने कहा, ''भारत अगला चीन बनने वाला है...अगले पांच साल में भारत में एक अर से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे जाएंगे। इतने ही समय में स्मार्टफोन यूजर की संख्या भी 25 करोड़ से बढ़कर 50 करोड़ हो जाएगी। इसके अलावा, 4जी एलटीई नेटवर्क भी देश में आने वाले सालों में स्मार्टफोन बिकने में एक महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा। ''

काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट 344 मिलियन यूनिट रही। इसकी बड़ी वजह चीन, ब्राजील समेत यूरोप के कुछ देशों में स्मार्टफोन की कम मांग रही। स्मार्टफोन की शुरुआत के बाद से ऐसा पहली बार है जब ग्लोबली स्मार्टफोन बाजार में कोई बढ़त नहीं देखी गई।
Advertisement

भारत मं 29 प्रतिशत के बाजार शेयर के साथ सैमसंग शीर्ष कंपनी रही। वहीं खास बात यह कि तीसरी तिमाही में लाइफ ब्रांड के साथ एंट्री करने वाली रिलायंस जियो ने 7 प्रतिशत बाजार शेयर पर कब्जा किया। माइक्रोमैक्स और लेनोवो को पछाड़कर लाइफ दूसरी ससे बड़ी एलईटी फोन सप्लायर भी बन गई है। इस लिस्ट में माइक्रोमैक्स (17 प्रतिशत), इंटेक्स (10 प्रतिशत), लेनो (8 प्रतिशत) और कार्बन (5 प्रतिशत) के साथ शामिल हैं।
Advertisement

ऐप्पल ने पिछले साल की तुलना में इस साल पहली तिमाही में 62 प्रतिशत की वृद्धि की। बात करें मोबाइल फोन बिक्री (फीचर फोन सहित) की तो सैमसंग ने इस सेगमेंट में 25 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया। जबकि माइक्रोमैक्स (14 प्रतिशत), इंटेक्स (11 प्रतिशत), लावा (9 प्रतिशत) और कार्बन की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत रही
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Intex, Karbonn, LTE, Lyf, Micromax, Mobiles, Samsung, Smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.