Redmi 10 का इंडिया लॉन्‍च 17 मार्च को, 50MP कैमरा और स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर से दिखा सकता है दम!

Xiaomi ने Redmi 10 की लॉन्चिंग से जुड़ी एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 की कीमत Redmi 9 की तरह ही होने की उम्मीद है
  • Redmi 10 के दाम Redmi 10 Prime की तुलना में कम होने की उम्‍मीद है
  • यानी इसे 10 से 12 हजार रुपये के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है

ऐसा लगता है कि Redmi 10 का इंडिया वर्जन पिछले साल आए ग्‍लोबल मॉडल से अलग हो सकता है।

Photo Credit: Xiaomi India

रेडमी का नया स्‍मार्टफोन ‘Redmi 10' इंडिया में 17 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रैंड ने गुरुवार को यह ऐलान किया। नए Redmi स्‍मार्टफोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होने की जानकारी टीज की गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा, जो पिछली जेनरेशन के मुकाबले दो गुना तेज है। Redmi 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। Redmi 10 का ग्‍लोबल लॉन्‍च पिछले साल किया गया था। कंपनी ने पिछले महीने Redmi 10 2022 के रूप में अपना अपग्रेड भी पेश किया था। 
 

Redmi 10 हो सकता है ‘खास' 

सोशल मीडिया पर Redmi India के ऑफ‍िशियल अकाउंट से स्‍मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान किया गया है। Xiaomi ने लॉन्च से जुड़ा मीडिया इनवाइट भी भेजा है। इसके अलावा, Xiaomi ने Redmi 10 की लॉन्चिंग से जुड़ी एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई है। ऐसा लगता है कि Redmi 10 का इंडिया वर्जन पिछले साल आए ग्‍लोबल मॉडल से अलग हो सकता है। यह Redmi 10 2022 से भी अलग मालूम होता है, जिसे पिछले महीने कुछ बदलावों के साथ पेश किया गया था। 
 

Redmi 10 के इंडिया में अनुमानित प्राइस 

भारत में Redmi 10 की कीमत Redmi 9 की तरह ही होने की उम्मीद है। Redmi 9 को अगस्त 2020 में 4GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन के साथ 8,999 रुपये में पेश किया गया था। हालांकि बाद में इसकी कीमत बढ़कर 9,499 रुपये कर दी गई थी। Redmi 10 के दाम Redmi 10 Prime की तुलना में कम होने की उम्‍मीद है। सितंबर में लॉन्च किए गए Redmi 10 Prime के शुरुआती दाम 12,499 रुपये हैं। 
 

Redmi 10 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

शाओमी की माइक्रोसाइट के अनुसार, भारत में Redmi 10 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होगा। यह ग्‍लोबली लॉन्‍च हुए  Redmi 10 और Redmi 10 2022 से अलग है, जिनमें होल-पंच डिस्‍प्‍ले डिजाइन है। नए स्मार्टफोन में 6nm स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की जानकारी भी दी गई है। यह भी इसके ग्‍लोबल मॉडल से अलग है, वहां मीडियाटेक का  हीलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है। 

भारत में आ रहे Redmi 10 में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। वहीं इसके ग्‍लोबल वेरिएंट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। Redmi 10 के इंडिया वेरिएंट की फ‍िनिशिंग भी अलग होगी। माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन में टेक्सचर्ड डिजाइन के साथ स्मज-फ्री फिनिश है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  5. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  2. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  3. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  4. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  5. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  6. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  7. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  8. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  9. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  10. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.