पैनासोनिक पी100 खरीदने पर आइडिया दे रही 1,500 रुपये कैशबैक

कैशबैक ऑफर की बात करें तो आइडिया के यूज़र को पहले पैनासोनिक पी100 स्मार्टफोन खरीदना होगा। स्मार्टफोन के 1 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 5,299 रुपये है। इसका 2 जीबी वेरिएंट बाज़ार में 5,999 रुपये कीमत में उपलब्ध है। यूज़र को पहले 12 महीने में 300 रुपये और अगले 12 महीने में 1,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक लागू होने के बाद दोनों फोन की कीमत 3,799 रुपये और 4,499 रुपये (क्रमश:) हो जाएगी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 19 फरवरी 2018 15:04 IST
ख़ास बातें
  • आइडिया सेल्युलर और पैनासोनिक के बीच हुए करार के बाद ग्राहकों को कैशबैक
  • पी100 को खरीदने पर आइडिया यूज़र को 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा
  • हैंडसेट ग्राहकों के लिए 25 फीसदी से भी ज्यादा सस्ता हो जाएगा
टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर और पैनासोनिक के बीच हुए करार के बाद ग्राहकों को नया स्मार्टफोन खरीदने पर कैशबैक दिया जा रहा है। पैनासोनिक के नए 4जी स्मार्टफोन पी100 को खरीदने पर आइडिया यूज़र को 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक लागू होने के बाद पैनासोनिक का यह हैंडसेट ग्राहकों के लिए 25 फीसदी से भी ज्यादा सस्ता हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह करार ग्राहकों को किफायती डेटा लाभ के साथ सस्ता स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया गया है।

कैशबैक ऑफर की बात करें तो आइडिया के यूज़र को पहले पैनासोनिक पी100 स्मार्टफोन खरीदना होगा। स्मार्टफोन के 1 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 5,299 रुपये है। इसका 2 जीबी वेरिएंट बाज़ार में 5,999 रुपये कीमत में उपलब्ध है। यूज़र को पहले 12 महीने में 300 रुपये और अगले 12 महीने में 1,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक लागू होने के बाद दोनों फोन की कीमत 3,799 रुपये और 4,499 रुपये (क्रमश:) हो जाएगी।

इस स्पेशल ऑफर का लाभ उठाने के लिए आइडिया के यूज़र को पहले 12 महीनों के भीतर 2,500 रुपये का रीचार्ज करना होगा। ठीक इतनी ही राशि का रीचार्ज अगले 12 महीने के लिए करना होगा। इसके लिए बताई गई अवधि के भीतर आइडिया के यूज़र 199 रुपये या उससे ऊपर के (मासिक) प्लान इस्तेमाल में ला सकते हैं। 199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस, रोमिंग में मुफ्त आउटगोइंग, इनकमिंग कॉल का लाभ मिलता है।
 

पैनासोनिक पी100 के स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक पी100 की बात करें तो इस हैंडसेट में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल। फोन को पावर देती है 2,200 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट में एमटीके 6737 क्वाड कोर प्रोसेसर मौज़ूद है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का फीचर भी है। दोनों ही हैंडसेट 1 साल की ब्रांड वारंटी के साथ आते हैं। इनकी एक्सेसरीज़ की वारंटी 6 महीने के लिए मान्य होती है। पैनासोनिक पी100 पहले से ही फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। 20 फरवरी से इसकी बिक्री अन्य ऑफलाइन माध्यमों से भी शुरू हो जाएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: panasonic, 4g phone, smartphone, budget smartphone, cashback, idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.