सोनी के इन स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है 60 जीबी अतिरिक्त डेटा

आइडिया ने सोनी मोबाइल्स इंडिया के साथ साझेदारी की है जिसके तहत एक्सपीरिया आर1 और एक्सपीरिया आर1 प्लस स्मार्टफोन के साथ 60 जीबी डेटा मिलेगा। सोनी के इन बजट स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने के आख़िर में लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 10 नवंबर से शुरू होगी।

सोनी के इन स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है 60 जीबी अतिरिक्त डेटा
ख़ास बातें
  • 300 रुपये या ज़्यादा के रीचार्ज पर 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा
  • इस ऑफर का फ़ायदा छह रीचार्ज पर मिलेगा
  • सोनी एक्सपीरिया आर1 और आर1 प्लस की बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
आइडिया ने सोनी मोबाइल्स इंडिया के साथ साझेदारी की है जिसके तहत एक्सपीरिया आर1 और एक्सपीरिया आर1 प्लस स्मार्टफोन के साथ 60 जीबी डेटा मिलेगा। सोनी के इन बजट स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने के आख़िर में लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 10 नवंबर से शुरू होगी।

सोनी एक्सपीरिया आर1 और आर1 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों को 300 रुपये या ज़्यादा का आइडिया रीचार्ज कराने पर 10 जीबी डेटा मिलेगा। इस ऑफर का फायदा छह रीचार्ज के लिए लिया जा सकता है। इस तरह कुल 60 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा, अमेज़न इंडिया ग्राहकों को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए खरीदारी करने पर 75 रुपये का कैशबैक दे रही है। फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक बजाज फिनज़र्व और दूसरी बड़ी कंपनियों का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी चुन सकते हैं।

आइडिया सेल्युलर के चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने कहा, ''सोनी के साथ साझेदारी कर हमें खुशी है और ग्राहकों को बेहतरीन 4जी अनुभव देने के लिए हम सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस और आर1 स्मार्टफोन के साथ 60 जीबी डेटा ऑफर कर रहे हैं।''

सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस और एक्सपीरिया आर1 की कीमत

Sony Xperia R1 Plus की कीमत 14,990 रुपये है और Xperia R1 हैंडसेट 12,990 रुपये में मिलेगा। दोनों ही हैंडसेट ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होंगे। वैसे, कंपनी का कहना है कि सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस की एमआरपी 15,990 रुपये है और आर1 की 13,990 रुपये।

सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस और आर1 के स्पेसिफिकेशन

दोनों ही स्मार्टफोन लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं, सिर्फ रैम और स्टोरेज का फर्क है। सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, एक्सपीरिया आर1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है।

Sony Xperia R1 Plus और R1 में 5.2 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले हैं। इनमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। दोनों ही फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। लेकिन कंपनी ने इन हैंडसेट को एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का वादा किया है। दोनों ही डुअल सिम डिवाइस में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। कैमरे ऑटोफोकस, एक्सीमोर सोनी सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे भी हैं। इनमें बैटरी 2620 एमएएच की है और ये यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं। डाइमेंशन 146x73.2x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर जीपीआरएस/ एज, 3जी, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई शामिल हैं।







आइडिया, आइडिया सेल्युलर, सोनी, सोनी एक्सपीरिया आर1, सोनी एक्सपीरिया आर1 प्लस, Idea, Idea Cellular, Sony, Sony Xperia R1, Sony Xperia R1 Plus
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2620 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2620 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »