OnePlus 6 खरीदने वालों को Idea देगी यह फायदा, जानें पूरा ऑफर

OnePlus 6 स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए 'फायदे' की खबर है। निजी टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने OnePlus के साथ साझेदारी की है...

OnePlus 6 खरीदने वालों को Idea देगी यह फायदा, जानें पूरा ऑफर

OnePlus खरीदने वालों को Idea देगी यह फायदा

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन खरीदने पर पा सकते हैं डेटा का फायदा
  • निजी टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने OnePlus के साथ की साझेदारी
  • आइडिया पोस्टपेड व प्रीपेड, दोनों कनेक्शन वाले ग्राहकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
OnePlus 6 स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए 'फायदे' की खबर है। निजी टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने  OnePlus के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का लाभ OnePlus 6 खरीदने वालों को डेटा व अन्य लाभ के तौर पर मिलेगा। बता दें कि OnePlus 6 स्मार्टफोन भारत में 17 मई को दस्तक देने जा रहा है। इस साझेदारी की विस्तार से बात करें तो आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों को 2,000 रुपये का कैशबैक (100 रुपये प्रतिमाह 20 बिलिंग साइकल तक) मिलेगा।

साथ ही 10 जीबी हर महीने डेटा, 20 महीनों तक मिलेगा। यह निर्वाण प्लान का हिस्सा है। ऑफर में मासिक रेंटल 399 रुपये की छूट रहेगी। प्लान डिवाइस की 4 महीने की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। साथ ही म्यूज़िक, मूवीज़ और गेम का मज़ा मुफ्त में उठाया जा सकेगा। आइडिया प्रीपेड ग्राहकों की बात करें तो उन्हें 370 जीबी का डेटा (1.1 जीबी डेटा हर दिन के हिसाब से - 199 रुपये के रीचार्ज पर 28 दिन की वैधता के साथ) मिलेगा। 12 निरंतर रीचार्ज साइकल पर ही इसका लाभ मिलेगा।

ऐसा तीसरी बार है, जब Idea और OnePlus ने हाथ मिलाया है। साझेदारी पर आइडिया सेल्युलर के सीएमओ शशि शंकर ने बताया, ''यह साझेदारी बेहतरीन इंडस्ट्रियल डिज़ाइन और तकनीक का उदाहरण है। यूज़र को बेहतर तकनीक के साथ 4जी का ख़ास अनुभव मिलेगा।'' बता दें कि OnePlus 6 को आज लॉन्च किया जाना है। चीनी कंपनी वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लंदन में पर्दा उठाएगी।

इतना तो तय है कि किफायती दाम वाला OnePlus 6 अपने पुराने वेरिएंट से कई मामले में बेहतर होगा। यह इस हैंडसेट का ग्लोबल लॉन्च इवेंट होगा। इसके बाद फोन से 17 मई यानी गुरुवार को चीन में पर्दा उठाया जाएगा। इसके बाद फोन भारत में इसी दिन दोपहर 3 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि OnePlus 6 की एक्सेसरीज़ भी लॉन्च से पहले लीक हुई हैं। इसके हार्ड कवर कई रंग में लीक हुए हैं।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 या 19:9 होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा वनप्लस 6 में 3300 एमएएच बैटरी दिए जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि OnePlus 6 का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »