iBall Andi 3.5V Genius2 स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 जुलाई 2015 16:03 IST
आईबॉल (iBall) का नया बजट स्मार्टफोन एंडी 3.5वी जीनियस2 (Andi 3.5V Genius2) कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अभी तक हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आईबॉल एंडी 3.5वी जीनियस2 (iBall Andi 3.5V Genius2) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 3.5 इंच (320x480 pixels) का HVGA डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1GHz Cortex-A7 प्रोसेसेर के साथ 256MB का रैम (RAM) है। स्मार्टफोन 512MB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Andi 3.5V Genius2 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का होगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो हैंडसेट में 3G, वाई-फाई, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। इसकी बैटरी 1250mAh की है।

आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने एंडी एवोंटे 5 (Andi Avonte 5) स्मार्टफोन को 5,999 रुपये में लिस्ट किया था। iBall Andi Avonte 5 की सबसे बड़ी खासियत डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है, जिसका इस्तेमाल रियर और फ्रंट कैमरे दोनों तरह से किया जा सकता है।
Advertisement

iBall ने हाल ही में एंडी4 बी20 (Andi4 B20) हैंडसेट भी लॉन्च किया, जो कंपनी की साइट पर लिस्टेड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.