हाइव प्राइम स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम, जानें कीमत व सारी खूबियां

हाइव प्राइम स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम, जानें कीमत व सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • हाइव प्राइम में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये है
  • इस फोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
हाइव टेक्नोलॉजी ने बुधवार को भारत में अपना फ्लैगशिप 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। हाइव प्राइम की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 20 नवंबर शुरू होगी।

हाइव प्राइम स्मार्टफोन में 5.7 इंच (1080 1920 पिक्सल) फुल एचडी स्क्रीन है। इस फोन में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। इस फोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है जिसमें से करीब 2.9 जीबी यूज़र को इस्तेमाल के लिए मिलती है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो हाइव प्राइम में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन से 4के वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। इसमें रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने इस फिंगरप्रिंट सेंसर में 'टचटूकॉल' टेक्नोलॉजी दी है जिससे फिंगरप्रिंट सेंसर से ही किसी कॉन्टेक्ट को कॉल किया जा सकता है।

हाइव का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। हाइवे प्राइम स्मार्टफोन दोनों सिम कार्ड पर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 154.8 x 79.9 x 8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 188 ग्राम है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो हाइवे प्राइम में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और आईआर ब्लास्टर जैसे सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो एक्स20
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hyve pryme, hyve pryme specification, hyve pryme price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »