• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हाइव प्राइम की बिक्री 15 दिसंबर से अमेज़न इंडिया पर होगी शुरू, इसमें है 4 जीबी रैम

हाइव प्राइम की बिक्री 15 दिसंबर से अमेज़न इंडिया पर होगी शुरू, इसमें है 4 जीबी रैम

हाइव प्राइम की बिक्री 15 दिसंबर से अमेज़न इंडिया पर होगी शुरू, इसमें है 4 जीबी रैम
विज्ञापन
हाइव मोबिलिटी ने नवंबर में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन हाइव प्राइम लॉन्च किया था। अब कंपनी ने हाइव प्राइम स्मार्टफोन की उपलब्धता की तारीख की जानकारी दे दी है। हाइव प्राइम की कीमत 17,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 26 दिसंबर से उपलब्ध होगा।

हाइव प्राइम स्मार्टफोन में 5.7 इंच (1080 1920 पिक्सल) फुल एचडी स्क्रीन है। इस फोन में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। इस फोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है जिसमें से करीब 2.9 जीबी यूज़र को इस्तेमाल के लिए मिलती है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हाइव प्राइम में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने इस फिंगरप्रिंट सेंसर में 'टचटूकॉल' टेक्नोलॉजी दी है जिससे फिंगरप्रिंट सेंसर से ही किसी कॉन्टेक्ट को कॉल किया जा सकता है।

हाइव प्राइम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन दोनों सिम कार्ड पर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और आईआर ब्लास्टर जैसे सेंसर भी हैं।

फोन का डाइमेंशन 154.8 x 79.9 x 8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 188 ग्राम है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो एक्स20
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »