Huawei Y9s की सेल शुरू, इस तरह मिलेगा 1,000 रुपये कैशबैक

Huawei Y9s के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन आपको ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ अमेज़न पर बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 19 मई 2020 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y9s की भारत में कीमत 19,990 रुपये
  • अमेज़न इंडिया के जरिए बेचा जा रहा है स्मार्टफोन
  • 25 मई से पहले खरीदने वाले ग्राहकों को मिल रहा है 1,000 रुपये का कैशबैक

Huawei Y9s की भारत में कीमत 19,990 रुपये है

Huawei Y9s को भारत में एक हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया है। हवावे वाई9एस अब Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है। कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढ़ील मिलने के बाद, डिलीवरी अब केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में ही नहीं, बल्कि रेड ज़ोन में भी दी जा रही है, जिसके चलते अब इसे सभी ग्राहक (कंटेनमेंट क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों को छोड़) खरीद सकेंगे। याद दिला दें कि Huawei Y9s ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ग्लास बॉडी के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट है और इसे केवल एक ही रैम/स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

Huawei Y9s को भारत में 12 मई को लॉन्च किया गया था और फोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है। 
 

Huawei Y9s price in India, sale offers

हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन आपको ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा। Huawei इस फोन को एक्सलूसिव तौर पर Amazon पर ही बेच रही है।

कंपनी हुवावे वाई9एस को अमेज़न इंडिया के जरिए खरीदने पर कैशबैक ऑफर भी दे रही है। यदि आप आज यानी 19 मई (दोपहर 12:00 बजे) से 25 मई (रात 11:59 बजे) के बीच किसी भी प्रीपेड पेमेंट विकल्प का उपयोग करके फोन खरीदते हैं, तो Amazon Pay बैलेंस के रूप में आपको 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Huawei Y9s खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध हैं। अमेज़न प्राइम मेंबर्स को अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ फोन पर फ्लैट 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Advertisement
 

Huawei Y9s specifications

डुअल-सिम नैनो हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आधारित EMUI 9.1 पर काम करता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एलसीडी फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 391 पीपीआई है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर मौजूद है। यह फोन 6 जीबी रैम के साथ आता है।

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ f/1.8 का लेंस, 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ f/2.4 लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ मिलेगा। फ्रंट कैमरा पॉप-अप डिज़ाइन में स्थित है, जिसकी वजह से फोन में आपको फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा जिसमें कोई नॉच व होल-पंच नहीं दिया गया है।
Advertisement


इन सब के अलावा हुवावे वाई9एस में 128जीबी UFS2.1 स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। आपको 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसमें 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में कई सेंसर्स मौजूद हैं, जिसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। Huawei Y9s में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 163.1x77.2x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.