Huawei Y9 Prime 2019 जल्द होगा भारत में लॉन्च, अमेज़न पर टीज़र ज़ारी

Huawei Y9 Prime 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

Huawei Y9 Prime 2019 जल्द होगा भारत में लॉन्च, अमेज़न पर टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला हैंडसेट है हुवावे वाई9 प्राइम 2019
  • Huawei Y9 Prime 2019 में किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम
विज्ञापन
Huawei Y9 Prime 2019 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। अमेज़न इंडिया पर इस फोन के लिए टीज़र ज़ारी कर दिया गया है। इससे साफ है कि हुवावे वाई9 प्राइम 2019 जब भी लॉन्च हो, इसकी बिक्री अमेज़न पर होगी। हुवावे ने इस फोन को सबसे पहले मई महीने में लॉन्च किया था। इससे डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इस संबंध में अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी किया गया है। इस फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे और यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 के टीज़र पोस्टर पर लिखा है, कमिंग सून। हम वेबसाइट पर इस फोन का टीज़र नहीं ढूंढ पाए। लेकिन ऐप पर ज़ारी किए गए टीजर से साफ है कि बिक्री अमेज़न इंडिया पर होगी।
 

हुवावे वाई9 2019 की कीमत (अनुमान)

भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी? यह अभी रहस्य है। लेकिन अन्य देशों के दाम के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हैंडसेट की कीमत 16-17 हज़ार रुपये के बीच हो सकती है।

अन्य मार्केट में इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उतारा गया था। भारत में भी यही कलर वेरिएंट लाए जा सकते हैं।
 

Huawei Y9 Prime 2019 Specifications

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 4जी एलटीई सपोर्ट है। ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »