Huawei Y9 Prime 2019 लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei Y9 Prime 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

Huawei Y9 Prime 2019 लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • Huawei Y9 Prime 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा
विज्ञापन
Huawei ने चुपचाप अपनी वाई सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के नए स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 को हुवावे की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लेकिन फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। नया Huawei Y9 Prime 2019 बहुत हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei P Smart Z फोन से मेल खाता है। दोनों ही हैंडसेट के अहम स्पेसिफिकेशन के अलावा डिज़ाइन पूरी तरह से मेल खाते हैं। लेकिन मुख्य अंतर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Huawei Y9 Prime 2019 की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग से साफ है कि हुवावे का यह फोन जल्द ही बिकने लगेगा। Huawei के इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Huawei Y9 Prime 2019 स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Y9 Prime 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा Huawei Y9 Prime 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 4जी एलटीई सपोर्ट है। ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »